पीएम मोदी ने दी हिमाचल के सीएम सुक्खू को बधाई, कहा-हर संभव सहयोग देंगे
Edited By Amit Kasana

सुखविंदर सिंह और पीएम मोदी
Edited By Amit Kasana

सुखविंदर सिंह और पीएम मोदी
Himachal Pradesh CM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई दी। पीएम मोदी ने सीएम सुक्खू को राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
Congratulations to Shri Sukhwinder Singh Sukhu Ji on taking oath as Himachal Pradesh CM. I assure all possible cooperation from the Centre to further the development of Himachal Pradesh.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 11, 2022
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई। मैं हिमाचल प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन देता हूं।”
इससे पहले आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को शिमला में एक समारोह में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन शिमला में हुआ। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमने 10 गारंटियां दी हैं और हम उन्हें लागू करेंगे। हम पारदर्शी और ईमानदार सरकार बनाएंगे। हम पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) लागू करेंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: