New Year Weather Forecast: नया साल आने में केवल 2 दिन ही बाकी हैं। ऐसे में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो पहाड़ों पर घूमने का प्लानिंग कर रहे हैं। अगर आपकी लिस्ट में हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, उत्तराखंड के मसूरी और लंढौर जैसे हिल स्टेशन शामिल हैं तो हम आपके लिए कुछ अहम जानकारी लेकर आए हैं। इन लोकेशन पर हर साल हजारों लोग आते हैं। इसके अलावा ये साल का वो समय है, जब इन जगहों की खूबसूरती देखने लायक होती है। हालांकि, ऐसी जगहों पर जाने से पहले यहां के मौसम के बारे में पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है। यहां हम आपकी मदद से लिए इससे जुड़ी सारी जानकारी लाए हैं।
नए साल पर कैसा होगा मौसम
आमतौर पर नए साल पर लोग इन जगहों पर स्नोफॉल देखने जाते हैं। अगर स्नोफॉल ज्यादा होता है तो वह आपकी परेशानी का कारण भी बन सकता है। इससे आप कहीं भी फंस सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप मौसम की जानकारी ले लें। पहाड़ों की सुंदरता और पहली बर्फबारी इन जगहों को बहुत खूबसूरत बनाती है। आइए जानते हैं कि 30, 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2025 को हिमाचल प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 दिसंबर से 1 जनवरी, 2025 तक हिमाचल प्रदेश में ड्राई वेदर रहने की जानकारी दी है। इसके अलावा एएनआई की एक पोस्ट में हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद मनाली की खूबसूरती को दर्शाया गया है। यहां हम आपके लिए वो पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि शिमला में अगले तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा, 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं 30 और 31 दिसंबर को अधिकतम तापमान 16 और 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि 1 जनवरी को यह 17 डिग्री रहेगा।
इसके अलावा, 1, 2 और 3 जनवरी, 2025 को राज्य के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। आज यानी 30 दिसंबर को चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी होगी। हल्की बारिश और बर्फबारी के अलावा, 2 जनवरी की सुबह, शाम और रात के समय कुछ जगहों पर शीतलहर और ओले पड़ने की भी संभावना है।
कितना रहेगा टेंपरेचर?
शिमला वैदर सेंटर ने जानकारी दी है कि लाहौल-स्पीति और चंबा जिलों के कुछ हिस्सों को छोड़कर, ऊंचे पहाड़ों के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 10-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 30 दिसंबर से 2 जनवरी के दौरान मध्य पर्वतीय और सीमावर्ती निचली पहाड़ियों के अधिकांश भागों में 12-18 डिग्री सेल्सियस और बाकी निचली पहाड़ियों/मैदानी भागों में 14-20 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने की संभावना है।
वहीं 2, 3 और 4 जनवरी 2025 को राज्य के ऊंचे और समीपवर्ती मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ लोकेशन पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। आपको बता दें कि भाखड़ा बांध (बिलासपुर) और बल्ह घाटी (मंडी) के कुछ भागों में 30 दिसंबर की देर रात और 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2025 की सुबह और देर रात के समय घना कोहरा रहेगा।
यह भी पढ़ें – Keratpur-Manali Expressway बनते ही 126 KM तक की दूरी कम, 13 घंटे तक घटेगा वक्त
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
7 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
13 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
17 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
19 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
22 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
23 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
28 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
33 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
37 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines