New Year 2025 में कर रहे हैं पहाड़ों पर घूमने की प्लानिंग; जरूर चेक कर लें वेदर फोरकास्ट

अगर आप हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान कर रहे हैं और आपकी लिस्ट में हिमाचल प्रदेश शामिल है तो हम आपके लिए खास शहरों का वेदर फोरकास्ट लाए हैं। इसमें शिमला, मनाली शामिल हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Shimla (1)
विज्ञापन

New Year Weather Forecast: नया साल आने में केवल 2 दिन ही बाकी हैं। ऐसे में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो पहाड़ों पर घूमने का प्लानिंग कर रहे हैं। अगर आपकी लिस्ट में हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, उत्तराखंड के मसूरी और लंढौर जैसे हिल स्टेशन शामिल हैं तो हम आपके लिए कुछ अहम जानकारी लेकर आए हैं। इन लोकेशन पर हर साल हजारों लोग आते हैं। इसके अलावा ये साल का वो समय है, जब इन जगहों की खूबसूरती देखने लायक होती है। हालांकि, ऐसी जगहों पर जाने से पहले यहां के मौसम के बारे में पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है। यहां हम आपकी मदद से लिए इससे जुड़ी सारी जानकारी लाए हैं।

नए साल पर कैसा होगा मौसम

आमतौर पर नए साल पर लोग इन जगहों पर स्नोफॉल देखने जाते हैं। अगर स्नोफॉल ज्यादा होता है तो  वह आपकी परेशानी का कारण भी बन सकता है। इससे आप कहीं भी फंस सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप मौसम की जानकारी ले लें। पहाड़ों की सुंदरता और पहली बर्फबारी इन जगहों को बहुत खूबसूरत बनाती है। आइए जानते हैं कि 30, 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2025 को हिमाचल प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा।

विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 दिसंबर से 1 जनवरी, 2025 तक हिमाचल प्रदेश में ड्राई वेदर रहने की जानकारी दी है। इसके अलावा एएनआई की एक पोस्ट में हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद मनाली की खूबसूरती को दर्शाया गया है। यहां हम आपके लिए वो पोस्ट शेयर कर रहे हैं।


रिपोर्ट में बताया गया है कि शिमला में अगले तीन दिनों तक आसमान साफ ​​रहेगा, 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं  30 और 31 दिसंबर को अधिकतम तापमान 16 और 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा,  जबकि 1 जनवरी को यह 17 डिग्री रहेगा।

इसके अलावा, 1, 2 और 3 जनवरी, 2025 को राज्य के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। आज यानी 30 दिसंबर को  चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी होगी। हल्की बारिश और बर्फबारी के अलावा, 2 जनवरी की सुबह, शाम और रात के समय कुछ जगहों पर शीतलहर और ओले पड़ने की भी संभावना है।

विज्ञापन

कितना रहेगा टेंपरेचर?

शिमला वैदर सेंटर ने जानकारी दी है कि लाहौल-स्पीति और चंबा जिलों के कुछ हिस्सों को छोड़कर, ऊंचे पहाड़ों के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 10-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 30 दिसंबर से 2 जनवरी के दौरान मध्य पर्वतीय और सीमावर्ती निचली पहाड़ियों के अधिकांश भागों में 12-18 डिग्री सेल्सियस और बाकी निचली पहाड़ियों/मैदानी भागों में 14-20 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने की संभावना है।

विज्ञापन

वहीं 2, 3 और 4 जनवरी 2025 को राज्य के ऊंचे और समीपवर्ती मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ लोकेशन पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है।  आपको बता दें कि भाखड़ा बांध (बिलासपुर) और बल्ह घाटी (मंडी) के कुछ भागों में 30 दिसंबर की देर रात और 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2025 की सुबह और देर रात के समय घना कोहरा रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ