Manali Snowfall Side Effect: (कमलेश बौद्ध) पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से प्लेन इलाकों के मौसम ने करवट ली और ठंड बढ़ गई है। हाल ही में मनाली में हो रही झमाझम बर्फबारी (Manali Snowfall) ने जहां सैलानियों की बल्ले-बल्ले कर दी है। पूरा मनाली बर्फ की सफेद चादर से ढ़क गया है। वहीं अटल टनल बंद होने से वाहनों की आवाजाही पर रोक लग गई है। देखते हैं मनाली में हो रही बर्फबारी की फोटो और वीडियो।
एक महीने बाद फिर हुई बर्फबारी
पर्यटन नगरी मनाली में करीब एक महीने के अंतराल के बाद फिर से आज सुबह से बर्फबारी शुरू हो गई है। पूरी घाटी बर्फ की सफेद चादर से ढ़क गई है। दूर-दूर तक सिर्फ सफेद चुनरी ओढ़े बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। ये नजारा आंखों को बड़ा सुकून दे रहा है। घूमने आए सैलानी इस बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। जिस इरादे से पर्यटक मनाली गए थे उनकी वो मुराद पुरी हो गई है।
WhatsApp Unknown 2025-02-05 at 10.38.38 AM
यह भी पढ़ें: Watch Video: कार से स्टंट कर 4 युवकों ने बनाई रील, नप गए रइसजादे चारों कारें सील
झमाझम बर्फबारी से खुश हुए सैलानी
जैसे ही बर्फबारी शुरू हुई तो होटलों में रुके हुए सैलानी बाहर आ गए और बर्फबारी का आनंद उठाने लगे। रुई की तरह बर्फ गिर रही थी और सैलानी नाचते-झुमते काफी इंजॉय कर रहे थे।
ऐसा लगा कि उनकी मन की मुराद पुरी हो गई है। ऊंची-ऊंची बर्फीली वादियों में घुमना और उसका लुत्फ उठाना अधिकतर लोगों का सपना होता है जो कई लोगों का हो ही गया है।
किसानों को भी फायदा
जहां एक तरफ मनाली में हो रही बर्फबारी से सैलानियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। वहीं किसानों की भी मौज आ गई है। लंबे समय से बर्फबारी न होने की वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन अब वो भी खुश हो गए हैं।
दरअसल बर्फ पड़ने से किसानों की फसल को नमी मिल जाएगी, जो एक अच्छी खबर है।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ से बड़ी खबर, स्वामी शंकराचार्य के पंडाल में आग, पहले भी आगजनी के कई हादसे
संबंधित खबरें
'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
1 day agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
2 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
7 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
12 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
16 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
17 days agoकांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से कारतूस
17 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 days agoहिमाचल के ऊना और मंडी में गुरुवार को स्कूल बंद
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines