लंबा जाम, होटल फुल, सड़क पर फंसे लोग… सैलानियों के लिए मनाली बना मुसीबत

Manali Snowfall: हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल मनाली में भारी भीड़ और बर्फबारी के कारण हालात बिगड़ गए हैं.कोठी से मनाली तक करीब 8 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. होटल भरे हुए हैं और सैकड़ों पर्यटक घंटों से सड़कों पर फंसे हुए हैं. प्रशासन ने यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है.

Manali snowfall

Credit: Social Media

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली इस समय सैलानियों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है. वीकेंड और ताजा बर्फबारी के बाद मनाली घूमने पहुंचे हजारों पर्यटकों की वजह से यहां हालात पूरी तरह बिगड़ गए हैं. कोठी से मनाली तक करीब 8 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है, जिसमें सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक जाम की वजह से कई पर्यटकों को 6 से 8 घंटे तक अपने वाहनों में ही इंतजार करना पड़ा. ठंड ज्यादा होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है. कई लोग रात के समय भी सड़क पर ही फंसे रहे.

ये भी पढ़ें: कश्मीर-हिमाचल से उत्तराखंड तक 500 से ज्यादा सड़कें बंद, उड़ानें रद्द, ठंड से कांपा उत्तर भारत

विज्ञापन

सैलानियों को नहीं मिल पा रहे होटल

हालात और भी गंभीर इसलिए हो गए क्योंकि मनाली के लगभग सभी होटल 100 प्रतिशत फुल हो चुके हैं. जो पर्यटक देर रात पहुंचे, उन्हें होटल में कमरा नहीं मिल पाया. मजबूरी में कई लोग अपनी गाड़ियों में ही रात बिताने को मजबूर हो गए.
प्रशासन के मुताबिक, भारी भीड़ और बर्फ से ढकी सड़कों के कारण वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है. पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात हैं और ट्रैफिक को धीरे-धीरे सामान्य करने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि, लगातार बढ़ती भीड़ के चलते राहत कार्यों में परेशानी आ रही है.

बर्फबारी ने रोकी सड़कों की रफ्तार

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बर्फबारी की संभावना जताई है. ऐसे में प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वो बिना जरूरी काम के मनाली की यात्रा न करें और मौसम अपडेट देखकर ही सफर की योजना बनाएं. बर्फबारी का असर सिर्फ मनाली तक सीमित नहीं है. हिमाचल प्रदेश में कुल 685 सड़कें बंद हैं. सिर्फ लाहौल-स्पीति जिले में ही 292 सड़कों पर यातायात ठप पड़ा है. इसके अलावा चंबा में 132, मंडी में 126 और कुल्लू में 79 सड़कें बंद हैं. कई जगहों पर ब्लैक आइस जमने से वाहनों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ