तूफानी हवाएं, फ्लाइट कैंसिल, सड़कें-हाईवे ब्लॉक… बसंत पंचमी पर बारिश-बर्फबारी से देशभर में कैसे हैं हालात?

Delhi NCR Weather Forecast: बसंत पंचमी पर आज देशभर में बारिश, बर्फबारी और तूफानी हवाओं का दौर जारी है. आधे से ज्यादा देश कड़ाके की ठंड की चपेट में है, वहीं बारिश-बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान लगाया है.

delhi ncr rain | manali snowfall | imd alert

दिल्ली से मनाली तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है.

Basant Panchami Weather Update: बसंत पंचमी पर आज देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है. दिल्ली से चंडीगढ़ तक तूफानी हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है. सुबह 4 बजे से बादल बरस रहे हैं, वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है. उत्तर पश्चिम भारत में बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. तूफानी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है. बारिश के कारण फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं, वहीं बर्फबारी के कारण सड़कें और हाईवे ब्लॉक हैं. दिल्ली से मनाली तक आधे से ज्यादा देश कड़ाके की ठंड की चपेट में है.

विज्ञापन

पूरे उत्तर भारत में बदल गया मौसम

पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ली. शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश से ठंड बढ़ गई है, लेकिन दिल्ली को वायु प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है. दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत कई शहरों में सुबह बारिश शुरू हुई. मौसम विभाग ने 28 जनवरी तक दिल्ली-UP समेत कई इलाकों में बिजली कड़कने, बारिश और ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट है.

विज्ञापन

कई शहरों में चल रहीं हैं तूफानी हवाएं

IMD के अनुसार, पूरे उत्तर भारत में करीब 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, शामली, मुजफ्फरनगर, कंधला, बिजनौर, खतौली, सकोटी टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, बड़ौत, दौड़ाला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किथोर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, गुलावटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर जैसे इलाकों में हल्की बारिश हुई है. हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, नारवाना, करनाल, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जींद, पानीपत, अदीमपुर, हिसार, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, खरखोदा, झज्जर, फरुखनगर, सोहाना, पलवल, औरंगाबाद में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई.

टूरिज्म इंडस्ट्री और बागवान दोनों खुश

हिमाचल प्रदेश में शिमला, समरहिल,ढली, कुफरी और मनाली ताजा बर्फबारी-बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. बर्फबारी से सड़कों पर फिसलन है और कई सड़कें ब्लॉक हो गई हैं, लेकिन बर्फबारी होने से पर्यटकों और लोगों में खुशी का माहौल है. सड़कें और गाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढकी हैं. पूरी घाटी का नजारा बेहद खूबसूरत है, वहीं तापमान भी शून्य से नीचे गिर गया है. वहीं बर्फबारी होने से पर्यटन कारोबारी और बागवान खुश हैं, क्योंकि उन्हें ज्यादा पर्यटकों के आने और सेबों की अच्छी फसल होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

श्रीनगर एयरपोर्ट से 26 फ्लाइट कैंसिल

जम्मू-कश्मीर में कश्मीर घाटी में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते श्रीनगर एयरपोर्ट पर बर्फबारी से 26 उड़ानें रद्द हो गई है. खराब मौसम और रनवे पर बर्फ जमा होने से विजिबिलिटी कम हो गई है, जिसके चलते टेकऑफ और लैंडिंग दोनों रोक दी गई हैं. इंडिगो और स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइंस ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करके यात्रियों को उड़ानों का स्टेट्स चेक करके ही एयरपोर्ट आने की सलाह दी गई है. शोपियां-पुंछ-राजौरी से गुजरने वाली मुगल रोड पर बर्फबारी के कारण ठप है. किश्तवाड़-अनंतनाग में सिंथन टॉप पर भी बर्फ जमा होने से सड़क बंद है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ