हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, चंबा में खाई में कार, 6 पर्यटकों की मौत

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा,चंबा में खाई में कार, 6 पर्यटकों की मौत

विज्ञापन

हिमालच प्रदेश में बड़ा हादसा हो गया। चंबा में एक कार खाई में गिर गई। हादसे में 6 पर्यटकों की मौत हो गई। खाई करीब 300 मीटर गहरी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना ककीरा के पास घार क्षेत्र में सुबह करीब 3 बजे हुई जब एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन इनोवा क्रिस्टा बताया जा रहा है। यह गाड़ी मंडी के नंबर की थी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। खाई से सभी छह शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के हरिपुरधार में निजी बस खाई में गिरी, 10 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल

मृतकों की सूची

  1. ललितभाई पतनानी निवासी भावनगर गुजरात
  2. ममताबेन ललितभाई पतनानी निवासी भावनगर गुजरात
  3. काजल पत्नी प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी निवासी गुजरात
  4. दियान्श पुत्र प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी निवासी गुजरात
  5. प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी निवासी गुजरात
  6. जसवंत कुमार निवासी जिला मंडी हिमाचल

घायलों की सूची

  1. मयंक ललितभाई पतनानी, भावनगर, गुजरात
  2. फोरमबेन मयंक पतनानी, भावनगर, गुजरात
  3. जियान्श मयंक ललितभाई भावनगर, गुजरात

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा हादसा, भूतनाथ पुल के पास कार-ट्रक भिड़ंत में 4 की मौत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola