हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा हादसा, भूतनाथ पुल के पास कार-ट्रक भिड़ंत में 4 की मौत

car collides with truck in Kullu: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ. हादसा, कुल्लू थाना क्षेत्र में भूतनाथ पुल के पास एक कार और ट्रक की टक्कर में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान सतपाल, कशिश, अंकिता और ऋतांजलि के रूप में हुई है.

Kullu Accident

car collides with truck in Kullu: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा हादसा होने की खबर मिली है. कुल्लू में भूतनाथ ब्रिज के नजदीक कार-ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा. मरने वालों की पहचान सतपाल, कशिश, अंकिता और ऋतांजलि के रूप में हुई है. कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब एक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह एक ट्रक से टकरा गई. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

नया साल सेलिब्रेट कर लौट रहे थे दोस्त

पुलिस ने बताया कि मरने वाले चारों लोगों में एक युवक और तीन युवतियां थीं जो नया साल और बर्थडे पार्टी अटैंड कर वापस लौट रही थीं. कसौल से रात करीब एक बजे लौटते समय कुल्लू में भूतनाथ ब्रिज के नजदीक पैराफिट से टकराकर उनकी गाड़ी बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे ट्रक से जा टकराई. हादसा, इतना भयंकर था कि सतपाल समेत दो युवतियों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि एक युवती की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई.

विज्ञापन

कौन था मरने वाला युवक सतपाल?

कुल्लू हादसे में मरने वाले युवक सतपाल की दुकान कुल्लू के अखाड़ा बाजार में थी और वह पेशे से टैटू आर्टिस्ट था. सतपाल की मौत की खबर मिलते ही इलाके में शोक पसर गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. उधर, शवों को पोस्टमार्टम के बाद ही परिजनों को सौंपा जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ