---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдЙрддреНрддрд░рд╛рдЦрдВрдб рдХреЗ рдмрд╛рдж рдЕрдм рд╣рд┐рдорд╛рдЪрд▓ рдкреНрд░рджреЗрд╢ рдореЗрдВ рдлрдЯрд╛ рдмрд╛рджрд▓, 413 рд▓реЛрдЧреЛрдВ рдХреА рдмрдЪрд╛рдИ рдЧрдИ рдЬрд╛рди

рдЙрддреНрддрд░рд╛рдЦрдВрдб рдХреЗ рдЙрддреНрддрд░рдХрд╛рд╢реА рдФрд░ рд╣рд┐рдорд╛рдЪрд▓ рдкреНрд░рджреЗрд╢ рдХреЗ рдХрд┐рдиреНрдиреМрд░ рдореЗрдВ рдмрд╛рджрд▓ рдлрдЯрдиреЗ рд╕реЗ рднрд╛рд░реА рддрдмрд╛рд╣реА рдордЪреА рд╣реИред рдЙрддреНрддрд░рдХрд╛рд╢реА рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬрдиреЛрдВ рдШрд░, рд╣реЛрдЯрд▓ рдФрд░ рдкреБрд▓ рдмрд╣ рдЧрдП рд╣реИрдВ рдФрд░ рдХрдИ рд▓реЛрдЧ рд▓рд╛рдкрддрд╛ рд╣реИрдВред рд╡рд╣реАрдВ рдХрд┐рдиреНрдиреМрд░ рдХреЗ рддрдВрдЧрд▓рд┐рдВрдЧ рдХреНрд╖реЗрддреНрд░ рдореЗрдВ рдЕрдЪрд╛рдирдХ рдЖрдИ рдмрд╛рдврд╝ рдореЗрдВ рд╕реИрдХрдбрд╝реЛрдВ рддреАрд░реНрдердпрд╛рддреНрд░реА рдлрдВрд╕ рдЧрдПред ITBP рдХреА 17рд╡реАрдВ рдмрдЯрд╛рд▓рд┐рдпрди рдФрд░ NDRF рдХреА рдЯреАрдо рдиреЗ рд░рд╕реНрд╕реА рдЖрдзрд╛рд░рд┐рдд рддрдХрдиреАрдХ рд╕реЗ 413 рддреАрд░реНрдердпрд╛рддреНрд░рд┐рдпреЛрдВ рдХреЛ рд╕реБрд░рдХреНрд╖рд┐рдд рдирд┐рдХрд╛рд▓рд╛ред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना से भयंकर तबाही मची है। बड़ी संख्या में घर, रिसॉर्ट और होटल बह गए हैं। सेना के जवानों समेत बड़ी संख्या में लोग लापता है। मौसम ठीक ना होने का कारण अभी ठीक से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बादल फटा है।

किन्नौर में बादल फटने से बड़ी संख्या में लोग बाढ़ में फंस गए। ITBP की 17वीं बटालियन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और 413 से अधिक लोगों की जान बचाई है। ये सभी तीर्थयात्री थे, जो कैलाश यात्रा पर निकले थे। किन्नौर-कैलाश मार्ग पर तंगलिंग क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें कई लोग फंस गए हैं।

---विज्ञापन---

यह बचाव अभियान आईटीबीपी के 1 गैजेटेड अधिकारी, 4 सबऑर्डिनेट अधिकारियों और 29 अन्य रैंक के जवानों द्वारा एनडीआरएफ की 14 सदस्यीय एक टीम के समन्वय से चलाया जा रहा है।

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण किन्नौर कैलाश यात्रा मार्ग के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके कारण यात्रा स्थगित कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया, “भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 17वीं बटालियन की टीम ने रस्सी आधारित ट्रैवर्स क्रॉसिंग तकनीक का उपयोग करके 413 तीर्थयात्रियों को सफलतापूर्वक बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।”

---विज्ञापन---

 

आईएमडी के अनुसार, अगले 3 से 4 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर और मंडी समेत कुछ जगहों पर तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, लाहौल और स्पीति, किन्नौर, कुल्लू में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : धराली में खीरगंगा ने क्यों दिखाया अपना रौद्र रूप? ये गलती न की होती तो बच सकती थी कई लोगों की जान

मौसम विभाग के अनुसार, ऊना और मंडी के लिए 6 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया गया है। सिरमौर जिले में 7 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 8 और 9 अगस्त को ऊना, चंबा, कांगड़ा, सिरमौर और सोलन के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 06, 2025 11:13 AM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola