Kangana Ranaut On Elections: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शनिवार को कहा कि वह किसी भी तरह से हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करना चाहती हैं। मनाली की रहने वाली अभिनेत्री ने कहा कि अगर उन्हें अपने गृह राज्य के लोगों की भलाई के लिए काम करने का मौका मिलता है तो यह उनके लिए गर्व की बात होगी।
कंगना ने कहा कि जो भी स्थिति होगी… अगर सरकार मेरी भागीदारी चाहती है, तो मैं सभी प्रकार की भागीदारी के लिए पूरी तरह से तैयार रहूंगी… यह मेरा सम्मान होगा यदि हिमाचल प्रदेश के लोग मुझे उनकी सेवा करने का मौका देते हैं।
अभी पढ़ें – कल पीएम मोदी वडोदरा में एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की रखेंगे अधारशिला
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री 12 नवंबर को राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, कंगना ने कहा था कि पेशेवर रूप से राजनीति में आने की उनकी कोई योजना नहीं है क्योंकि वह अपने फिल्मी करियर पर ध्यान केंद्रित करती हैं।
गौरतलब है कि 14 अक्टूबर को चीफ इलेक्शन कमिश्ननर ऑफ इंडिया राजीव कुमार ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। हिमाचल में 12 नवंबर को चुनाव होंगे और 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
अभी पढ़ें – Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी आज देशवासियों से करेंगे ‘मन की बात’, प्रसारित होगा 94वां एपिसोड
हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। यहां वर्तमान में BJP की सरकार है और जयराम ठाकुर राज्य के मुख्यमंत्री हैं। प्रदेश में विधानसभा की 68 में से 17 सीटें अनुसूचित जाति और तीन सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रहेंगी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
7 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
8 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
16 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
23 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
27 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
28 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
31 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines