Himachal Pradesh School Holiday: भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हिमाचल में ची तबाही को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान 7 सितंबर तक बंद कर दिए गए हैं। इन शिक्षण संस्थानों में सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान शामिल होंगे। राज्य शिक्षा विभाग ने मौजूदा मौसम की स्थिति के बीच छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। गौरतलब है कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले समय में भी मंडी, ऊना, बिलासपुर, सिरमौर और सोलन जैसे ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए हिमाचल सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए 7 सितंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है।
सीएम सुखविंदर सिंह ने किया ट्वीट
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा कि बीते कई दिनों से हिमाचल प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से हम सभी चिंतित हैं। इस संकट की घड़ी में बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौसम की स्थिति को देखते हुए हमने प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों तथा कॉलेजों को 7 सितंबर 2025 तक बंद रखने का निर्णय लिया है। यह समय एक-दूसरे का साथ देने, सतर्क रहने और प्रशासन का सहयोग करने का है। कृपया सावधानी बरतें और अनावश्यक जोख़िम न लें।”
यह भी पढ़ें: पंजाब के 23 जिले बाढ़ की चपेट में, 30 की मौत, आपदा प्रभावित राज्य घोषित, देखें तस्वीरें
हिमाचल प्रदेश के 4 जिले रेड अलर्ट पर
मौसम विभाग के मुताबिक, 3 सितंबर को भी हिमाचल प्रदेश के 4 जिले मंडी, ऊना, बिलासपुर, सिरमौर और सोलन जैसे ज़िले रेड अलर्ट पर हैं। आने वाले दिनों में भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के साथ अचानक बाढ़, भूस्खलन और जलभराव का खतरा है। हिमाचल प्रदेश में लगभग एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते भूस्खलन के कारण लगभग 1200 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति भी बन रही है। इसी के चलते जिला प्रशासन बारिश की चेतावनी को देखते हुए अवकाश की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें: Gujarat Weather Update: गुजरात के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया ऑरेंज अलर्ट
संबंधित खबरें
VIDEO : शिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुई पत्थर और मिट्टी
3 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान, सरकार ने तय की 6 शर्तें
8 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoहिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से मिला कारतूस, पुलिस ने हिरासत में लिया
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoहिमाचल के ऊना और मंडी में गुरुवार को स्कूल बंद, सायर पर्व के चलते सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी
15 days ago15000 करोड़ खर्च, 600 मेगावाट बिजली, 6 राज्य… क्या है किशाऊ डैम प्रोजेक्ट? आज 6 राज्य साइन करेंगे MoU
16 days agoKal ka Mausam: 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines