---विज्ञापन---

हिमाचल

Watch Video: हिमाचल में लैंडस्लाइड एरिया में फंसे लोगों को निकालने में लगी वायुसेना, अब तक 1000 लोगों को निकाला

Himachal Pradesh Rain: बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। पहाड़ी राज्य में लगातार भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। हिमाचल के हालातों की बात करें तो गुरुवार को कांगड़ा जिले से गुरुवार को 200 से ज्यादा लोगों को भारतीय वायुसेना ने एयरलिफ्ट किया […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Aug 17, 2023 19:54
Indian Air Force, landslide area in Himachal, Himachal Video, Kangra Video

Himachal Pradesh Rain: बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। पहाड़ी राज्य में लगातार भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। हिमाचल के हालातों की बात करें तो गुरुवार को कांगड़ा जिले से गुरुवार को 200 से ज्यादा लोगों को भारतीय वायुसेना ने एयरलिफ्ट किया है। जबकि अभी तक एक हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

72 घंटे में निकाले इतने लोग

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कांगड़ा जिले से आज (गुरुवार) 220 से ज्यादा लोगों को वायुसेना ने सफलतापूर्वक प्रभाविक क्षेत्र में से निकाला है। पश्चिमी वायु सेना कमान के हेलीकॉप्टरों को इस ऑपरेशन में लगाया गया है। एएनआई की ओर से बताया गया है कि पिछले 72 घंटों में 1000 से ज्यादा लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से बचाया गया है। इतना ही नहीं, वायु सेना की कार्रवाई अभी भी जारी है।

---विज्ञापन---

वीडियो जारी किया

एएनआई की ओर से रेस्क्यू का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों को एक पहाड़ी इलाके से निकाला जा रहा है। वायुसेना का हेलीकॉप्टर लोगों को निकाल रहा है। बता दें कि हिमाचल के हालात इस वक्त हद से ज्यादा खराब हैं।

---विज्ञापन---

हिमाचल प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Aug 17, 2023 07:54 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.