Himachal Pradesh Political Crisis : हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट अभी टला नहीं है। शिमला में शुक्रवार देर शाम उस समय राजनीतिक हलचल बढ़ गई, जब एकाएक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी और सभी मंत्रियों के साथ विधानसभा पहुंच गए। सभी ने स्पीकर से मुलाकात की। उनके इस मूवमेंट ने एकाएक सियासी गलियारों में गहमागहमी बढ़ा दी। कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या सुक्खू सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है।
हिमाचल प्रदेश में चर्चा चल रही थी कि कांग्रेस के निष्कासित छह में तीन बागी विधायक वापसी करना चाहते हैं। विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने सभी चर्चा पर विराम लगा दिया। उन्होंने मीडिया से कहा कि अब तो वे खुद भी चाहें तो अपना फैसला वापस नहीं ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन विधायकों की सदस्यता रद्द की गई है, वे आगे कानून का सहारा ले सकते हैं, लेकिन बतौर विधानसभा अध्यक्ष उनका यह फैसला कानूनी दायरे में नहीं आता है।
यह भी पढे़ं : हिमाचल में फिर बगावत की आहट!, विक्रमादित्य के बागी विधायकों से मिलने पर क्या बोले CM सुक्खू?
दल बदल विरोधी कानून के तहत हुआ फैसला
विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि दल बदल विरोधी कानून के तहत बागी विधायकों के खिलाफ फैसला लिया गया। रिव्यू का कोई चांस नहीं है। बागी विधायकों की सदन के अंदर की हाजिरी ही उनके खिलाफ सबूत है। पार्टी की तरह से व्हिप जारी होने के बाद भी ये विधायक सदन में बजट पारित करते वक्त अनुपस्थित रहे।
यह भी पढे़ं : दो दिन के बाद हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट टला, मुख्यमंत्री के नाम पर संशय खत्म
निष्कासन पर दोबारा नहीं हो सकती है सुनवाई : स्पीकर
उन्होंने कहा कि अब चाहकर भी उनकी सदस्यता रद्द होने के मामले में दोबारा रिव्यू या सुनवाई नहीं हो सकती है। स्पीकर ने सीएम सुक्खू और मंत्रियों से मुलाकात पर कहा कि यह सिर्फ शिष्टाचार भेंट थी। हालांकि, सीएम सुक्खू और मंत्रियों से मुलाकात के बाद कुलदीप सिंह पठानिया ने मीडिया से बातचीत की।
संबंधित खबरें
VIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
1 day ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
3 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
4 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
9 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
14 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
19 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
19 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
20 days agoकांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से कारतूस
20 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines