---विज्ञापन---

हिमाचल में फिर बगावत की आहट!, विक्रमादित्य के बागी विधायकों से मिलने पर क्या बोले CM सुक्खू?

Himachal Pradesh Political Crisis : हिमाचल प्रदेश में अभी राजनीतिक संकट खत्म नहीं हुआ है। पर्यवेक्षकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इसके एक दिन के बाद प्रतिभा पाटिल ने भाजपा के कामकाज की सराहना की। इस बीच सीएम सुक्खू ने विक्रमादित्य सिंह पर बड़ा बयान दिया है।

Himachal Pradesh Political Crisis : हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा की प्रशंसा करते हुए राज्य संगठन की कमियों को उजागर किया। इस बीच कैबिनेट की मीटिंग के बाद विक्रमादित्य सिंह ने चंडीगढ़ में बागी विधायकों से मुलाकात की। इसे लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा बयान दिया।

विक्रमादित्य ने चंडीगढ़ में बागी विधायकों से मुलाकात की

---विज्ञापन---

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विक्रमादित्य सिंह गुरुवार कैबिनेट की मीटिंग में थे। हमारी उनसे बातचीत हुई। कैबिनेट के बाद वे चंडीगढ़ गए और वहां ललित होटल में ठहरे बागी विधायकों से मिले। विक्रमादित्य ने बागी विधायकों का मन टटोला और कुछ विधायक कांग्रेस में वापस आना चाहते हैं। हमारी विक्रमादित्य से आज सुबह 7 बजे और दोपहर 12 बजे बात हुई थी। मैंने उनसे कहा कि आगे पर हाईकमान से भी बात कर लीजिएगा।

यह भी पढ़ें : क्रॉस वोटिंग करने पर 14 विधायकों को कांग्रेस ने कर दिया था निष्कासित, क्या इस बार भी होगा ऐसा?

---विज्ञापन---

सीएम सुक्खू बोले- बागी विधायकों का करेंगे स्वागत

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बागी विधायक ने मुझे फोन कर कहा कि मैं वापस आना चाहता हूं। वे वापस तब आएंगे, जब वे हिमाचल प्रदेश की सीमा के अंदर आएंगे। बागी विधायक तो पंचकूला के ललित होटल में बैठे हुए हैं। मुझे पता चला कि होटल के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं। जब मन करे तब बागी विधायक वापस आएं, हम उनका स्वागत करेंगे। हिमाचल की संस्कृति में जोर जबरदस्ती और गुंडागर्दी नहीं है।

प्रतिभा सिंह के बयान से हिमाचल की राजनीति में मची हलचल

---विज्ञापन---

इससे पहले हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने बयान देकर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने बागी विधायकों का समर्थन करते हुए कहा कि उनका नाराज होना स्वाभाविक है। सरकार को एक साल से अधिक समय हो गया, लेकिन बागी विधायकों की बात नहीं सुनी गई। क्या आपने (सीएम सुक्खू) उनकी समस्याओं का कोई समाधान निकाला। यह स्थिति ऐसे ही उत्पन्न नहीं हुई।

यह भी पढ़ें : दो दिन के बाद हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट टला, मुख्यमंत्री के नाम पर संशय खत्म

---विज्ञापन---

हमसे बेहतर है भाजपा का कामकाज : प्रतिभा सिंह

उन्होंने आगे कहा कि मैंने पहले भी सीएम सुक्खू कहा था कि जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करना जरूरी है। भारतीय जनता पार्टी का कामकाज हमसे बेहतर है। कांग्रेस में अभी बहुत काम करना बाकी है। प्रतिभा सिंह के इस बयान से ऐसा लगा रहा है कि पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है।

First published on: Mar 01, 2024 06:16 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola