Himachal Political Crisis: क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के सभी 6 विधायकों की सदस्यता रद्द, स्पीकर ने क्या कहा?

Himachal Pradesh Political Crisis: हिमाचल प्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के सभी 6 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया। स्पीकर ने कहा कि सभी विधायकों ने व्हिप का उल्लंघन किया है। उन्होंने जनादेश का अपमान किया है।

himachal political crisis Membership of 6 rebel Congress MLAs canceled

हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर ने कांग्रेस के बागी विधायकों की सदस्यता रद्द की

Himachal Pradesh Political Crisis: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी है। स्पीकर ने कहा कि सभी 6 विधायकों ने व्हिप का उल्लंघन और जनादेश का अपमान किया है। जिन विधायकों को अयोग्य करार दिया गया है, उनमें राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर, देवेंद्र सिंह, सुधीर शर्मा, चैतन्य शर्मा और इंदर दत्त लखनपाल शामिल हैं। कांग्रेस विधायक और संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने दलबदल विरोधी कानून के तहत सभी 6 विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए याचिका दायर की थी। माना जा रहा है कि बागी विधायक अब हाईकोर्ट जा सकते हैं।

विज्ञापन

सीएम सुक्खू के घर हुई बैठक

इससे पहले, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में सभी कांग्रेस विधायकों की ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’ बुलाई थी। विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण बैठक है। देखते हैं क्या होता है…यह एक अनौपचारिक बैठक है।

विज्ञापन

संकट का सामना कर रही सुक्खू सरकार

कांग्रेस के छह विधायकों के पाला बदलने और भाजपा के संपर्क में होने के बाद हिमाचल की सुक्खू सरकार संकट का सामना कर रही है। राज्य की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं, जबकि भाजपा के 25 विधायक हैं। बाकी तीन सीटों पर निर्दलियों का कब्जा है।  बुधवार को कांग्रेस विधायकों ने दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों डीके शिवकुमार और भूपेन्द्र हुडडा से अलग-अलग मुलाकात की। पर्यवेक्षक अब अपनी रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को सौंपेंगे।

विज्ञापन

स्पीकर ने 15 विधायकों को किया निलंबित

स्पीकर द्वारा अपने कक्ष में हंगामा करने के लिए 15 भाजपा विधायकों को निलंबित करने के बाद कांग्रेस राज्य का बजट पारित करने में कामयाब रही। हालांकि, बीजेपी ने इस कदम की कड़ी आलोचना की। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पास 25 विधायक हैं। राज्यसभा में वोटिंग के बाद संख्या बढ़कर 34 हो गई। इससे सरकार के लिए खतरा पैदा हो गया। उन्हें किसी तरह बजट पास कराना था, नहीं तो सरकार गिर जाती। इसके लिए उन्हें बीजेपी विधायकों की संख्या कम करनी पड़ी।

विज्ञापन

कांग्रेस सरकार बचाने के लिए हमें किया गया निलंबित

जयराम ठाकुर ने कहा कि मेरे सहित 15 विधायकों को निलंबित कर दिया गया है। हमें कांग्रेस सरकार को बचाने के लिए निलंबित कर दिया गया था। हमारे निलंबन के बाद, उन्होंने बजट पारित किया। बीजेपी ने दावा किया कि विधानसभा में बहुमत खोने के बाद कांग्रेस ने सत्ता में रहने की नैतिक हैसियत खो दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ