Himachal Pradesh BJP MLA: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी विधायक हंसराज के खिलाफ एक युवती को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया है कि बीजेपी विधायक युवती से न्यूड फोटोज मांगता था और धमकी देता था। सोमवार को पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि चंबा जिले के चूरा से तीन बार के विधायक हंसराज के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ता की 20 साल की बेटी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
विधायक हंसराज, हिमाचल प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष हैं और पूर्व में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रह चुके हैं। हिमाचल पुलिस ने उनके खिलाफ 9 अगस्त को महिला थाने में यह मामला दर्ज किया है। हालांकि मामला प्रकाश में तब आया, जब एफआईआर की कापियां सोशल मीडिया पर साझा होने लगीं।
ये भी पढ़ेंः दोस्तों से मिलने निकली, होटल में सभी ने लिया ड्रग्स, फिर ब्यास नदी में मिला युवती का शव
पलट गई 20 वर्षीय युवती
एफआईआर की कॉपी सोशल मीडिया पर साझा होने के बाद 20 वर्षीय युवती ने फेसबुक लाइव किया और कहा कि मानसिक दबाव के चलते वह किसी के झांसे में आ गई और मामला दर्ज करा दिया। सीनियर पुलिस ऑफिसर ने कहा कि युवती ने लोकल मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। अधिकारी ने कहा कि युवती ने अपने बयान में कहा है कि वह मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती है, लेकिन पुलिस की जांच जारी है।
बीजेपी कार्यकर्ता की बेटी है पीड़िता
युवती ने अपनी शिकायत में कहा था कि हंसराज उन्हें अश्लील मैसेज भेजता था, अकेले मिलने के लिए दबाव बनाता था, साथ ही न्यूड फोटोज मांगता था। युवती ने शिकायत में कहा है कि उसके पिता बीजेपी के बूथ लेवल के कार्यकर्ता हैं। युवती ने यह भी दावा किया है कि उसके पास दो सेलफोन थे, जिसमें को विधायक और उसके साथियों ने तोड़ दिया। पुलिस से परिवार और अपने लिए सुरक्षा की मांग करते हुए महिला ने कहा कि विधायक उस पर चैट और अन्य मैसेजेज को डिलीट करने के लिए दबाव बना रहा है।
मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 और धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
पिता के साथ किया फेसबुक लाइव
20 वर्षीय युवती सोमवार को अपने पिता के साथ फेसबुक लाइव आई और कहा कि मैंने 9 अगस्त को विधायक हंसराज के खिलाफ शिकायत की थी, 16 अगस्त को पुलिस ने स्थानीय मजिस्ट्रेट कोर्ट में पुलिस ने मेरा बयान दर्ज किया है। युवती ने कहा कि मानसिक दबाव के चलते मैंने किसी के कहने पर शिकायत दर्ज करा दी। कांग्रेस नेता और मीडिया के लोग पूरे मामले में गलत तथ्य फैला रहे हैं। मैं हाथ जोड़कर विनती करते हुए लोग पूरे मामले को मुद्दा न बनाएं।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरा मामला बहुत ही गंभीर है। विधायक हंसराज ने मुझे फोन किया था और अपना पक्ष रखा था। लेकिन सभी पक्षों को देखने की जरूरत है। मैं सभी तथ्यों और परिस्थितियों को देखूंगा, जिनमें मामला दर्ज किया गया है। जयराम ठाकुर हिमाचल विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं।
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
5 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
12 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
16 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
17 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
20 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
21 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
26 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
31 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
36 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines