'मैंने अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया, अब तुम भी दिखाओ...' मंडी में स्कूल टीचर की शर्मनाक करतूत आई सामने

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल टीचर बच्चियों को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाता था और उनसे भी प्राइवेट पार्ट दिखाने की डिमांड करता था। फिलहाल आरोपी टीचर को अरेस्ट कर लिया है।

Eveteasing News

Eveteasing News

Teacher Sexually Abusing School Girl in Mandi: हिमाचल प्रदेश के मंडी से गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक टीचर को पाॅक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने अरेस्ट किया है। मंडी पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी टीचर बच्चों को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाता था और इसके बाद बच्चों को भी अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने को कहता था। इस पर बच्चों ने इसकी शिकायत घर पर की। जानकारी के अनुसार स्कूल जोगिंदरनगर उपमंडल के लड़बडोल इलाके में स्थित है।

विज्ञापन

मामले में पुलिस ने 4 छात्राओं से मिली शिकायत के बाद आरोपी को शनिवार को अरेस्ट कर लिया। जानकारी के अनुसार यह शिकायत 1098 नंबर पर दर्ज कराई गई थी। पुलस ने शिकायत दर्ज कर चारों पीड़िताओं से मुलाकात कर थाने में मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर अदालत में पेश किया जहां उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन

बच्चियों को दिखाता था प्राइवेट पार्ट

जोगिंदर नगर थाना अधिकारी अश्विनी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को सोमवार को एक बार फिर अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1098 पर दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी छात्राओं को प्राइवेट पार्ट दिखाने को कहता था। यह डिमांड करने से पहले वह स्वयं उनको निजी अंग दिखाता था। शिकायत दर्ज कराने वाली 4 बच्चियों में से 2 छात्राएं कक्षा दूसरी में पढ़ती है तो वहीं 2 कक्षा 6 में पढ़ती है।

विज्ञापन

वहीं पुलिस ने अभी इन कक्षाओं में पढ़ने वाली अन्य बच्चियों और अभिभावकों से भी मुलाकात की है। पुलिस ने अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि वे छात्राओं की काउंसिलिंग करवाएंगे और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ