Himachal Pradesh New CM: कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री होंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। जिसके बाद आज वह प्रदेश के सीएम पद तक पहुंचे हैं। कल दोपहर 1.30 बजेवह शपथ ग्रहण समारोह होगा। कल केवल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम पद पर मुकेश अग्निहोत्री शपथ लेंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1601566846725287937?s=20&t=JZzY_e-eGpCxsKpwmiYVow
जानकारी के मुताबिक 26 मार्च साल 1964 को सुखविंदर सिंह सुक्खू का हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम रसील सिंह था और वह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में चालक थे। वहीं, उनका मां संसार देई गृहिणी हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एलएलबी की है। उन्होंने कक्षा एक से लेकर एलएलबी तक की पढ़ाई शिमला से ही की है।
चौथी बार विधायक बनें हैं
चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर सुक्खू के बड़े भाई राजीव सिंह सेना से रिटायर हैं। उनके परिवार में दो छोटी बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। 11 जून 1998 को सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी कमलेश ठाकुर से हुई थी। इनकी दो बेटियां हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं। सूक्खू फिलहाल हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हैं। हाल ही में हुए चुनावों में वह नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए हैं।
बचपन से है लीडरशिप का गुण
सुक्खू में लीडरशिप के गुण बचपन से ही हैं। परिजनों के मुताबिक वह संजौली कॉलेज में पढ़ते थे। सबसे पहले वह वहां अपनी कक्षा के क्लास रिप्रेजेंटेटिव और फिर स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के महासचिव चुने गए। इसके बाद राजकीय महाविद्यालय संजौली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। साल 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने। 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने।
यह रहा राजनीतिक सफर
साल 1998 से 2008 तक सुक्खू युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। वह नगर निगम शिमला के दो बार पार्षद चुने गए।साल 2003, 2007, 2017 और अब 2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए। वह साल 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने थे। 8 जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने।
संबंधित खबरें
2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
23 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
2 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
5 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
6 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
11 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
20 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
21 days agoकांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से कारतूस
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines