नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया। राज्य में चुनाव के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन होंगे। प्रदेश में एक ही चरण में वोटिंग 12 नवंबर को होगी। जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर होगी। इसके साथ ही राज्य में आज से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।
हम दो तिहाई बहुमत से विजयी होंगे
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा- कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा का स्वागत करती है। पार्टी पहले से ही इस चुनाव की तैयारी कर रही थी। हमारी आधी तैयारियां पहले से ही खत्म हो चुकी हैं और आगे की तैयारियां जारी हैं। राजीव शुक्ला ने आगे कहा- सोलन में प्रियंका गांधी की जबर्दस्त रैली हुई है और वह पूरे हिमाचल में प्रचार करेंगी। हमें उम्मीद है कि प्रदेश में हम दो तिहाई बहुमत से विजयी होंगे।
अभी पढ़ें – मिशन राजस्थान: बीजेपी निकालेगी जनाक्रोश यात्रा, पार्टी ने ज्वाइनिंग कमेटी भी बनाई
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1580898798686961664
अभी पढ़ें – ‘जीवन में कभी नहीं जाएंगे बीजेपी के साथ…’, नीतीश कुमार ने किया ऐलान
8 जनवरी 2023 को समाप्त हो जाएगा कार्यकाल
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को समाप्त हो जाएगा। इस समय राज्य में बीजेपी की सरकार है। जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री हैं। बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भी राज्य का दौरा कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी भी राज्य में फिर से सत्ता पाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है।
कांग्रेस ने हासिल की थीं 21 सीटें
हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटों में चुनाव 2017 में 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थीं। वहीं 3 विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थीं। राज्य में 48 विधानसभा सीटें सामान्य वर्ग के लिए थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
3 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
10 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
14 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
15 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
18 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
19 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
24 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
29 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
34 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines