हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नदी के ऊपर से गुजर रहा था ट्रक, अचानक ढह गया लोहे का पुल; हिमाचल से सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना रेकोंग पियो और टापरी के बीच ‘उर्नी ढांक’ के पास मंगलवार को हुई.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से एक बेहद हैरान और डरा देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां नेशनल हाईवे-5 (पुराना हिंदुस्तान-तिब्बत रोड) पर स्थित एक बेली ब्रिज अचानक भरभराकर ढह गया. पुल टूटने की वजह से उस पर से गुजर रहा एक भारी-भरकम ट्रक सीधे नीचे बह रही उफनती सतलुज नदी में जा गिरा. इस खौफनाक हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं.

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना रेकोंग पियो और टापरी के बीच ‘उर्नी ढांक’ के पास मंगलवार को हुई.

यह भी पढ़ें : बिना रेड लाइट के पूरी दिल्ली का सफर! डबल डेकर कॉरिडोर और यमुना नदी पर दो नए पुल की तैयारी, जाम से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति

विज्ञापन

दूसरे छोर पर पहुंचने ही वाला था ट्रक और…

चश्मदीदों और अधिकारियों ने बताया कि जब यह हादसा हुआ, तब ट्रक बेली ब्रिज को पार कर रहा था. ट्रक जैसे ही पुल के दूसरे छोर पर पहुंचने ही वाला था, तभी अचानक लोहे का यह मजबूत ढांचा ट्रक का वजन नहीं संभाल पाया और बीच से टूट गया. पुल के टूटते ही ट्रक सीधे हवा में लहराता हुआ नीचे नदी में समा गया.

राहत की बात यह रही कि इस बेहद खतरनाक हादसे के बावजूद ट्रक ड्राइवर की जान बच गई. उसे केवल मामूली चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत, जल्द खुलेगा बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर, इन इलाकों में खत्म होगा जाम!

ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह?

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि ट्रक क्षमता से अधिक भरा हुआ था यानी वह ‘ओवरलोडेड’ था. बेली ब्रिज की एक तय वजन क्षमता होती है और ओवरलोडेड होने के कारण पुल अचानक दबाव नहीं झेल सका और टूट गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि तुरंत मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया.

विज्ञापन

ट्रैफिक पर क्या पड़ा असर?

यह सड़क मार्ग रणनीतिक रूप से बेहद अहम है, क्योंकि यह लाहौल-स्पीति को किन्नौर जिले से जोड़ता है. हालांकि, प्रशासन ने साफ किया है कि इस हादसे की वजह से इलाके में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप नहीं हुई है. क्योंकि एक वैकल्पिक मार्ग पहले से खुला हुआ है, जहां से गाड़ियों को डायवर्ट किया जा रहा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola