---विज्ञापन---

Himachal Cabinet Expansion: हिमाचल प्रदेश कैबिनेट का विस्तार आज, जानें कौन मंत्रिमंडल में हो सकते हैं शामिल

Himachal Cabinet Expansion: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के नए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह होगा। शिमला स्थित राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। इससे पहले शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पार्टी आलाकमान को 10 लोगों की सूची सौंपी गई है। और पढ़िए –Rajasthan […]

Himachal Cabinet Expansion: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के नए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह होगा। शिमला स्थित राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। इससे पहले शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पार्टी आलाकमान को 10 लोगों की सूची सौंपी गई है।

और पढ़िए –Rajasthan News : पड़ोसी राज्यों से नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली, सोमवार से होगी इतनी कटौती

---विज्ञापन---

11 दिसंबर से CM और डिप्टी CM संभाल रहे कामकाज

बता दें कि दिसंबर में विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को जीत मिली थी। इसके बाद 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम के रूप में मुकेश अग्निहोत्री ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली थी। शपथ लेने के बाद से दोनों नेता आज तक कामकाज देख रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश सरकार पहली कैबिनेट बैठक के बाद जल्द ही राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी। 12 नवंबर के विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में कांग्रेस ने सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का वादा किया था।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Himachal Cabinet Expansion: पूर्व CM वीरभद्र सिंह के बेटे समेत 7 मंत्री सुक्खू कैबिनेट में शामिल

मंत्रिमंडल के लिए इन नामों की चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह को जगह दी जा सकती है। उनके अलावा धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, चंदर कुमार, जगत सिंह नेगी और रोहित ठाकुर को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 08, 2023 08:29 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola