---विज्ञापन---

हिमाचल

Gujarat-Himachal Results: न्यूज24-टुडेज चाणक्या स्टेट एनालिसिस का गुजरात और हिमाचल पर सटीक आंकलन; जो कहा, वही हुआ

Gujarat-Himachal Results: एक बार फिर न्यूज24-टुडेज चाणक्या का स्टेट एनालिसिस 100 फीसदी सटीक रहा। गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावी नतीजों पर न्यूज24 ने 5 दिसंबर को जो कहा, वही नतीजे 8 दिसंबर को EVM से निकले। देश के सबसे सटीक, सबसे भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ 24-टुडेज चाणक्या स्टेट एनालिसिस की भविष्यवाणी 100 फीसदी सच साबित हुई। […]

Gujarat-Himachal Results: एक बार फिर न्यूज24-टुडेज चाणक्या का स्टेट एनालिसिस 100 फीसदी सटीक रहा। गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावी नतीजों पर न्यूज24 ने 5 दिसंबर को जो कहा, वही नतीजे 8 दिसंबर को EVM से निकले।

देश के सबसे सटीक, सबसे भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ 24-टुडेज चाणक्या स्टेट एनालिसिस की भविष्यवाणी 100 फीसदी सच साबित हुई। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से न्यूज24-टुडेज चाणक्या स्टेट एनालिसिस में बीजेपी को 150 ± 11 सीटें , कांग्रेस को 19 ± 9 सीटें, आम आदमी पार्टी को 11 ± 7 सीटें और अन्यों को 2 ± 2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। वहीं, वोट शेयर बीजेपी को 50% ± 3% , कांग्रेस को 26% ± 3% ,आम आदमी पार्टी 20% ± 3% और अन्य को 4% ± 3% दिखाया गया था।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –  गुजरात में 12 दिसंबर को लगातार 7वीं बार सरकार बनाएगी BJP, CM भूपेंद्र पटेल समेत 20 कैबिनेट मंत्री लेंगे शपथ

आठ दिसंबर को हमारे मुताबिक ही आए नतीजे

8 दिसंबर को आए नतीजो में बीजेपी को 155 सीट और 52.5% फीसदी वोट मिले। वहीं कांग्रेस ने 27.3% फीसदी वोट शेयर के साथ 17 सीट पर कब्जा जमाया। जबकि आम आदमी पार्टी 12.9 फीसदी पाकर 5 विधानसभा सीट पर जीत हासिल की।

---विज्ञापन---

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में से न्यूज़ 24-टुडेज़ चाणक्या स्टेट एनालिसिस में बीजेपी को 33 ± 7 सीटें , कांग्रेस को भी 33 ± 7 सीटें और अन्यों को 2 ± 2 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी। वहीं, बीजेपी को 42% ± 3%, कांग्रेस को 42% ± 3% और अन्य के खाते में 16% ± 3% वोटर शेयर दिखाया था।

हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों में भी न्यूज24-टूडेज चाणक्य स्टेट एनालिसिस की भविष्यवाणी पर मुहर लगी। कांग्रेस 43.9 फीसदी वोट के साथ 40 सीट पर जीत हासिल की जबकि 43% वोट शेयर हासिल कर 25 विधानसभा पर ही कब्जा जमा सकी।

---विज्ञापन---

न्यूज24-चाणक्या स्टेट एनालिसिस ने बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर का दावा किया था। 10 से ज्यादा सीटों में दोनो दलों में जीत का फासला 1000 वोट के इर्द-गिर्द रहा। वहीं न्यूज24 ने अन्य के खाते में 2 ± 2 सीट जाने की बात कहीं थी। हिमाचल में 3 निर्दलियों की जीत ने इस भविष्यवाणी को सच साबित कर दिया।

Himachal Pradesh: कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म, राजीव शुक्ला बोले- CM पद पर हाईकमान लेगा फैसला

---विज्ञापन---

मार्च में भी चुनाव नतीजों की भविष्यवाणी सच साबित हुई थी

इस साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान भी न्यूज़ 24-टुडेज़ चाणक्या की भविष्यवाणी बिल्कुल सटीक साबित हुई थी। पिछले 15 वर्षों में न्यूज़ 24-टुडेज चाणक्या की जोड़ी एक के बाद एक हर बड़े चुनाव का सबसे सटीक नतीजा पहले ही बता देता है और ईवीएम खुलने के बाद इस पर मुहर भी लग जाती है।

भारत में कहा जाता है कि चुनाव मतलब न्यूज़ 24। क्योंकि, न्यूज़ 24 ने जो कहा… ईवीएम खुलने के बाद वही हुआ।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 09, 2022 10:13 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola