Himachal News : हिमाचल का एक किसान इन दिनाें चर्चा का विषय बना हुआ हैं। इस किसान के एक हाथ में हल हैं तो दूसरे में तिरंगा। इस किसान का नाम लायक राम है। सोलन के दून शहर से निकला यह किसान शिमला पहुंचकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। सीएम ने पीठ थपथपाकर गले से लगा लिया, और मिलने के लिए बुलाया।
और पढ़िए –Jharkhand News : सम्मेद शिखर को लेकर मधुबन में उमडी हजारों आदिवासियों की भीड़, पुलिस फोर्स तैनात
प्रधानमंत्री को बताया किसान का बेटा
किसान लायक राम हिमाचल में हो रही भारी बर्फबारी के बीच पैदल ही दिल्ली जा रहे है। उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री उनसे मिलेंगे। और उनकी बात भी सुनेंगे। उन्होंने कहा कि एक किसान का बेटा ही किसान का बात समझ सकता है।
बोझ तले दबा जा रहा किसान
लायक राम ने कहा कि उसने 2 जनवरी से यह यात्रा शुरू की थी। उन्होंने कहा कि आज का किसान कर्ज के बोझ तले दबा जा रहा है। वह पीएम से मिलकर किसानों की आवाज उठाना चाहते है। इसलिए उसने किसान बचाओ, देश बचाओे यात्रा शुरू की है।
और पढ़िए –Rajasthan News : अब फील्ड में उतरकर शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में पायलट, जानिए पूरा मामला
किसानों की समस्या पीएम को बताऊंगा
लायक राम ने कहा कि किसान चाहे गर्मी, सर्दी हो या बारिश फल, सब्जियां और अन्न उगाता है। किसान कर्ज लेकर फसलें उगाता है और प्राकृतिक आपदाओं जैसे बारिश, कोहरा, सूखा आदि से उनकी फसलें खराब हो जाती हैं। ऐसे में किसान के लिए अपना और परिवार का पेट भरना मुश्किल हो जाता है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
8 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
14 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
18 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
20 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
22 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
24 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
28 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
33 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
38 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines