---विज्ञापन---

हिमाचल

Himachal Pradesh Election 2022: कांग्रेस पार्टी ने जारी की 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मंगलवार रात कांग्रेस पार्टी ने 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को है। इधर, कांग्रेस ने अपने विधानसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है वहीं, दिल्ली में इस समय बीजेपी की पीएम नरेंद्र मोदी के […]

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मंगलवार रात कांग्रेस पार्टी ने 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को है। इधर, कांग्रेस ने अपने विधानसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है वहीं, दिल्ली में इस समय बीजेपी की पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश चुनावों को लेकर बैठक हो रही है।

अभी पढ़ें प्रताप सिंह खाचरियावास ने वसुंधरा राजे पर साधा निशाना, बोले- राजे के सक्रिय होते ही पूनिया गुट की हालत पतली

---विज्ञापन---

हिमाचल प्रदेश में चुनाव के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन होंगे। प्रदेश में एक ही चरण में वोटिंग 12 नवंबर को होगी। जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर होगी। इसके साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Rajasthan: विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मिलने पहुंचे बीजेपी के नेता, विधायकों के इस्तीफे स्वीकार करने की मांग

इससे पहले हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा का स्वागत करती है। पार्टी पहले से ही इस चुनाव की तैयारी कर रही थी। हमारी आधी तैयारियां पहले से ही खत्म हो चुकी हैं और आगे की तैयारियां जारी हैं। राजीव शुक्ला ने आगे कहा था कि सोलन में प्रियंका गांधी की जबर्दस्त रैली हुई है और वह पूरे हिमाचल में प्रचार करेंगी। हमें उम्मीद है कि प्रदेश में हम दो तिहाई बहुमत से विजयी होंगे।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

(Valium)

First published on: Oct 18, 2022 09:07 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola