हिमाचल प्रदेश के चंबा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पर्यटकों से भरी इनोवा कार सड़क से उतरकर 500 फीट गहरी खाई में गिर गई है, जिससे कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई। हादसा चुराह उपमंडल में बैरगढ़-सच पास-किलर सड़क पर शुक्रवार देररात हुआ, जिसके बारे में शनिवार को पता चला। टूरिस्ट बर्फ से ढके साच पास की ओर जा रहे थे और उस ओर जाने वाला रास्ता हिमाचल प्रदेश के सबसे दुर्गम रास्तों में से एक है। दुर्गम रास्ते के साथ-साथ खराब मौसम भी हादसे की वजह है।
2 परिवारों ने मिलकर शेयर की थी टैक्सी
हादसे का शिकार हुई टूरिस्ट फैमिली बेंगलुरु से आई थी और परिवार ने डलहौजी घूमने के लिए एक कार टैक्सी बुक की थी। परिवार ने डलहौजी में ही एक अन्य टूरिस्ट फैमिली के साथ कार शेयर की और साच पास के बर्फीले पहाड़ देखने का प्लान बनाया। कार में 2 बच्चों और ड्राइवर समेत कुल 9 लोगों के सवार होने की सूचना है, जिनके नाम ड्राइवर विश्वास निवासी बनीखेत, अरविंद चंद्राकर निवासी कादूगड़ी बेंगलुरु, प्राची पत्नी अरविंद चंद्राकर और बेटा दर्श आयु 8 साल, अक्षाद आयु 11 साल, पीजी कार्तिकेयन निवासी व्हाइट फील्ड कर्नाटक सिंफनी, मणिमाला पत्नी पीजी कार्तिकेयन और बेटा नंदन है।
आज सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होगा
हादसा शुक्रवार देररात हुआ, जब कार बैरागढ़ पुलिस चेक पोस्ट को पार करके पांगी घाटी को जोड़ने वाले बर्फीले दर्रे ‘साच पास’ की ओर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलने तक रात हो चुकी थी। दुर्गम क्षेत्र, पथरीले रास्ते और घने अंधेरे के कारण रात को ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। इसलिए आज सुबह पुलिस-प्रशासन और लोग मिलकर बचाव कार्य शुरू करेंगे, ताकि खाई में पड़े शवों को सड़क तक लाया जा सके। मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। स्थानीय ‘बैरागढ़ कमेटी’ ने आम जनता से मानवीय आधार पर रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद करने की भावुक अपील की है।
ह्यूमन चेन बना खाई में उतरेंगे लोग
कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार, आज 31 मई दिन रविवार की सुबह ठीक 8 बजे लोग बैरागढ़ में हादसास्थल पर जुटेंगे। ह्यूमन चेन बनाकर रस्सियों के सहारे खाई में उतरेंगे और शवों को खाई से बाहर निकालने में प्रशासन और पुलिस की मदद करेंगे। तीसा और बैरागढ़ पुलिस मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। पुलिस और जिला प्रशासन हादसे की वजह तलाश रहे हैं। शक है कि ड्राइवर को नींद की झपकी लगने के कारण हादा हुआ। सड़क पर पाला (बर्फ) जमने से कार फिसली और खाई में गिर गई या फिर कार में कोई तकनीकी खराबी आने के कारण कार सड़क से उतरकर खाई में गिर गई।
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
4 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
11 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
15 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
16 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
19 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
20 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
25 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
30 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
35 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
35 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines