हिमाचल के चंबा में 500 फीट गहरी खाई में गिरी इनोवा, 8 लोगों की मौके पर मौत, जानें कब-कैसे हुआ हादसा?

Chamba Road Accident: हिमाचल के बेहद दुर्गम इलाके में कार हादसा हुआ है, जिसके बारे में अगले दिन देरशाम पुलिस को पता चला। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है। लेकिन इलाका दुर्गम और मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पा रहा है।

Chamba Road Accident

चंबा में देररात हुए हादसे के बारे में अगले दिन देरशाम पुलिस को खबर मिली।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के चंबा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पर्यटकों से भरी इनोवा कार सड़क से उतरकर 500 फीट गहरी खाई में गिर गई है, जिससे कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई। हादसा चुराह उपमंडल में बैरगढ़-सच पास-किलर सड़क पर शुक्रवार देररात हुआ, जिसके बारे में शनिवार को पता चला। टूरिस्ट बर्फ से ढके साच पास की ओर जा रहे थे और उस ओर जाने वाला रास्ता हिमाचल प्रदेश के सबसे दुर्गम रास्तों में से एक है। दुर्गम रास्ते के साथ-साथ खराब मौसम भी हादसे की वजह है।

UP के हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज ढहा, 6 लोगों की मलबे में दबने से मौत, जानें कैसे हुआ हादसा?

विज्ञापन

2 परिवारों ने मिलकर शेयर की थी टैक्सी

हादसे का शिकार हुई टूरिस्ट फैमिली बेंगलुरु से आई थी और परिवार ने डलहौजी घूमने के लिए एक कार टैक्सी बुक की थी। परिवार ने डलहौजी में ही एक अन्य टूरिस्ट फैमिली के साथ कार शेयर की और साच पास के बर्फीले पहाड़ देखने का प्लान बनाया। कार में 2 बच्चों और ड्राइवर समेत कुल 9 लोगों के सवार होने की सूचना है, जिनके नाम ड्राइवर विश्वास निवासी बनीखेत, अरविंद चंद्राकर निवासी कादूगड़ी बेंगलुरु, प्राची पत्नी अरविंद चंद्राकर और बेटा दर्श आयु 8 साल, अक्षाद आयु 11 साल, पीजी कार्तिकेयन निवासी व्हाइट फील्ड कर्नाटक सिंफनी, मणिमाला पत्नी पीजी कार्तिकेयन और बेटा नंदन है।

आज सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होगा

हादसा शुक्रवार देररात हुआ, जब कार बैरागढ़ पुलिस चेक पोस्ट को पार करके पांगी घाटी को जोड़ने वाले बर्फीले दर्रे ‘साच पास’ की ओर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलने तक रात हो चुकी थी। दुर्गम क्षेत्र, पथरीले रास्ते और घने अंधेरे के कारण रात को ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। इसलिए आज सुबह पुलिस-प्रशासन और लोग मिलकर बचाव कार्य शुरू करेंगे, ताकि खाई में पड़े शवों को सड़क तक लाया जा सके। मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। स्थानीय ‘बैरागढ़ कमेटी’ ने आम जनता से मानवीय आधार पर रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद करने की भावुक अपील की है।

विज्ञापन

ह्यूमन चेन बना खाई में उतरेंगे लोग

कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार, आज 31 मई दिन रविवार की सुबह ठीक 8 बजे लोग बैरागढ़ में हादसास्थल पर जुटेंगे। ह्यूमन चेन बनाकर रस्सियों के सहारे खाई में उतरेंगे और शवों को खाई से बाहर निकालने में प्रशासन और पुलिस की मदद करेंगे। तीसा और बैरागढ़ पुलिस मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। पुलिस और जिला प्रशासन हादसे की वजह तलाश रहे हैं। शक है कि ड्राइवर को नींद की झपकी लगने के कारण हादा हुआ। सड़क पर पाला (बर्फ) जमने से कार फिसली और खाई में गिर गई या फिर कार में कोई तकनीकी खराबी आने के कारण कार सड़क से उतरकर खाई में गिर गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ