नए साल पर आर्मी अस्पताल के पास धमाका, नालागढ़ में दहशत, प्रत्यक्षदर्शी ने बताई आंखों देखी

Himachal Nalagarh Blast: नए साल के पहले दिन आर्मी अस्पताल के पास बड़े धमाके की खबर है. हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में यह धमाका हुआ, धमाके से आसपास की बिल्डिंगों के शीशे टूट गए. पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुला घटनास्थल को सील कर दिया है.

nalagarh BLAST

Himachal Nalagarh Blast: ‘धमाके की गूंज ऐसी थी कि 16 मिलीमीटर मोटाई के शीशे भी टूट गए, आर्मी अस्पताल में बनी सेना कैंटीन की खिड़की को भी नुकसान पहुंचा ‘, यह दावा बम धमाके के प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस के सामने किया. बम धमाका नए साल के पहले दिन सुबह करीब 10 बजे हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन के पास हुआ. घटनास्थल के पास नालागढ़ का पुलिस थाना भी है. धमाके की खबर मिलते ही टीम के साथ एसपी बद्दी विनोद धीमान मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है. करीब 400-500 मीटर तक धमाके की तेज आवाज सुनाई दी और आर्मी अस्पताल समेत आसपास की बिल्डिंगों के शीशे टूट गए.

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी पुलिस

नालागढ़ पुलिस स्टेशन के पास हुए विस्फोट के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके को बैरिकेड लगाकर सील कर दिया. बद्दी एसपी विनोद धीमान ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने विभिन्न स्थानों से नमूने एकत्र किए हैं. बद्दी एसपी विनोद धीमान ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही कारण और इसमें शामिल रसायन का पता चलेगा. मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें कोई ईमेल या धमकी भरा फोन नहीं आया और प्रथम दृष्टया विस्फोटकों से संबंधित कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है.

पेंट या अन्य सामग्री से विस्फोट होने की भी संभावना

एसपी विनोद धीमान ने आगे कहा कि इस इलाके में काफी मात्रा में कबाड़ भी जमा है और पेंट या अन्य सामग्री से विस्फोट होने की भी संभावना है. उन्होंने कबाड़ व्यापारियों को लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया. एसपी ने लोगों से संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की सूचना देने की अपील करते हुए कहा कि इलाके में दहशत का माहौल नहीं है और “चिंता करने की कोई बात नहीं है”.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ