कैसे मिलते हैं पद्म पुरस्कार? जानिए नामांकन से लेकर चयन तक की पूरी प्रक्रिया

Padma Awards: पद्म पुरस्कार भारत के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में गिने जाते हैं. ये सम्मान उन लोगों को दिए जाते हैं, जिन्होंने कला, खेल, साहित्य, विज्ञान, शिक्षा, समाज सेवा और बाकी क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया हो. जानिए पद्म पुरस्कार क्या हैं, इनके प्रकार, नामांकन प्रक्रिया और चयन का पूरा तरीका.

Padma Awards
1 / 8
Credit: Social Media

विज्ञापन

2 / 8

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं. इन्हें हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित किया जाता है. ये पुरस्कार समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान के लिए दिए जाते हैं.

विज्ञापन

3 / 8

पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं- 1. पद्म विभूषण 2. पद्म भूषण 3. पद्म श्री. इनमें पद्म विभूषण सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है.

4 / 8

पद्म पुरस्कार किसी भी जाति, धर्म, क्षेत्र या पेशे के व्यक्ति को मिल सकते हैं. कला, खेल, साहित्य, विज्ञान, शिक्षा, समाज सेवा, चिकित्सा, उद्योग और सार्वजनिक सेवा जैसे क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोग इसके पात्र होते हैं.

विज्ञापन

5 / 8

पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन कोई भी नागरिक कर सकता है. इसके लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा होती है. खुद के लिए भी नामांकन किया जा सकता है.

6 / 8

नामांकन के साथ उम्मीदवार के काम का विवरण, उपलब्धियां और समाज पर पड़े प्रभाव की जानकारी देनी होती है.. साथ ही, उससे जुड़े दस्तावेज और प्रमाण भी अपलोड किए जाते हैं.

विज्ञापन

7 / 8

सभी नामांकनों की जांच एक विशेष चयन समिति करती है. ये समिति गृह मंत्रालय के तहत काम करती है और योग्य उम्मीदवारों के नाम केंद्र सरकार को भेजती है.

8 / 8

चुने गए लोगों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में पद्म पुरस्कार दिए जाते हैं. ये समारोह आमतौर पर मार्च या अप्रैल महीने में होता है. पद्म पुरस्कार उन लोगों को पहचान दिलाते हैं, जिन्होंने बिना किसी लालच के देश और समाज के लिए काम किया. ये सम्मान आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन