हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Zomato ने 30 मिनट में लखनऊ से गुड़गांव डिलीवर किए गर्मागर्म कबाब, ग्राहक ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

गुड़गांव के एक युवक ने जोमैटो के खिलाफ केस दर्ज किया है। सौरव मॉल नाम के युवक ने जोमैटो पर ग्राहकों को धोखा देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Zomato

Zomato Legends: जरा सोचिए अगर आपको लखनऊ के कबाब खाने का मन हो और वो आपके पास महज 30 मिनट में डिलीवर हो जाएं तो आपको हैरानी नहीं होगी? जरूर होगी, ऐसा ही कुछ हुआ गुड़गांव के सौरव मॉल के साथ। जी हां उन्होंने जोमैटो की ‘लीजेंड्स’ सर्विस के तहत लखनऊ से कबाब ऑर्डर किए और वो तब हैरान रह गए जब सिर्फ 30 मिनट में गर्मागर्म कबाब उनके यहां डिलीवर हो गए। ऐसा होता देख सौरव हैरान हुए और उन्होंने जोमैटो के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

दरअसल जोमैटो की तरफ से एक खास सर्विस चलाई जाती है, जिसके तहत वो अलग शहर जैसे लखनऊ, कोलकाता, जयपुर और हैदराबाद जैसी मशहूर जगहों का खाना डिलीवर करने का दावा किया जाता है। इसी सर्विस के तहत गुड़गांव के रहने वाले सौरव मॉल ने 4 डिशेज ऑर्डर कीं और वो तब हैरान रह गए जब 30 मिनट में खाना उनके घर पर पहुंच गया। ऐसा होने पर सौरव को जोमैटो की तरफ से ग्राहकों को धोखा देने का शक हुआ और वो उन्होंने इसके खिलाफ अदालत में याचिका दाखिल कर दी। याचिका को देखने के बाद साकेत की अदालत ने जोमैटो को नोटिस भेज दिया।

यह भी पढ़िए: ICU में मरीज के पैर कुतर गए चूहे! गुजरात के सरकारी अस्पताल में चूहों का कहर

विज्ञापन

सौरव ने जोमैटो लीजेंड्स नाम की सब सेवा के नाम से चार डिशेज़ का ऑर्डर दिया था। जबकि इनमें से तीन की डिलीवरी दिल्ली से थी और एक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से थी। सौरव मॉल ने जामा मस्जिद से ‘चिकन कबाब रोल’, कैलाश कॉलोनी से ‘त्रिपल चॉकलेट चीज केक’, जांगपुरा से ‘वेज सैंडविच’ और लखनऊ से ‘गलौती कबाब’ शामिल थे. सौरव का आरोप है कि जोमैटो जो दावा कर रहा है वो गलत है, उनका मानना है कि जिस शहर से डिशेज मंगवाई जा रही हैं वो वहां से नहीं आती हैं।

दिल्ली के सभी रेस्तरां, जहां से सौरव ने ऑर्डर दिए थे, उनके घर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर थे। गुड़गांव से इन जगहों पर यात्रा करने में यहां बिना ट्रैफिक के भी एक घंटे से ज्यादा का समय लगेगा। ऐसे में सिर्फ 30 मिटन में उनके यहां पर खाने की डिलीवरी होना किसी संदेह से कम नहीं है। सौरव ने अपनी याचिका में अदालत से अपील की है कि वो जोमैटो की इस सर्विस को बंद कराए। इंडियन एक्स्प्रेस से बात करते हुए सौरव के वकील ने बताया कि दरअसल यह सारा मामला ग्राहकों को बेवकूफ बनाने का है और हम उसी के खिलाफ अदालत पहुंचे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़िए: ‘हम तो पांडव वाले पक्ष के’..’कृष्ण और राम दोनों को’.., सदन में अखिलेश यादव का बीजेपी पर पलटवार

इस सब के बाद इंडियन एक्स्प्रेस ने भी इस सर्विस का इस्तेमाल किया और पाया कि उनके द्वारा जयपुर से ऑर्डर किया गया खाना महज 29 मिनट में डिलीवर हो जाता है। खबर के मुताबिक 2022 के जोमैटो के ब्लॉग दावा किया गया है कि ‘लीजेंड्स’ ऑर्डर अगले दिन आप तक ग्राहक के पास पहुंचेगा। इसमें जोमैटो ने अपने रेस्टोरेंट पार्टनर्स और डिलीवरी पार्टनर्स के विशाल नेटवर्क की मदद से ग्राहक तक खाना पहुंचाने की बात कही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola