पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर हुए तनाव को लेकर जरूरत पड़ने पर अपनी जान तक देने का दावा कर रहे है। ओलंपिक विजेता योगेश्वर दत्त, ने कहा दुश्मन को कभी भी जिंदा नहीं छोड़ना चाहिए, साथ ही पानी को लेकर हरियाणा-पंजाब के बीच में बढ़ रहे तनाव पर भी प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कड़ा प्रहार किया है। योगेश्वर दत्त ने कहा भगवंत मान पाकिस्तान की छवि को दर्शाना चाहते हैं और वह पाकिस्तान के हक में नजर आ रहे हैं।
सीएम भगवंत मान दर्शा रहे पाकिस्तान की छवि!
हरियाणा-पंजाब के बीच में पानी को लेकर लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है, ऐसे में दोनों ही राज्यों के अलग-अलग दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। वहीं, ओलंपिक विजेता योगेश्वर दत्त ने तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि हरियाणा का पानी रोककर पंजाब सीएम पाकिस्तान की छवि को दर्शाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके बयानों से नजर आता है कि वह पाकिस्तान के हक में हैं।
ये भी पढ़ें- ‘पानी पर जितना हक हिमाचल का उतना ही पंजाब का…’, कांग्रेस विधायक के बयान से सियासत गरमाई
योगेश्वर दत्त ने कहा कि हरियाणा पंजाब का छोटा भाई है और हरियाणा को अपने हक का पानी हर हाल में चाहिए। साथ ही, योगेश्वर दत्त इस तनाव के बीच में हरियाणा द्वारा पंजाब का रास्ता रोकने के हक में नजर नहीं आए। उन्होंने कहा की भगवंत मान कॉमेडियन नहीं बल्कि नेता हैं और एक अच्छे राजनेता व बड़े भाई की तरह हरियाणा को उनका अधिकार देना चाहिए।
आखिरी सांस देश के नाम-योगेश्वर दत्त
योगेश्वर दत्त ने भारत-पाकिस्तान के बीच पहलगाम की घटना के बाद बॉर्डर पर हुए तनाव पर भी प्रतिक्रिया दी। योगेश्वर दत्त ने कहा कि दुश्मन को किसी भी हाल में जिंदा नहीं छोड़ना चाहिए और जरूरत पड़ने पर वह अपनी आखिरी सांस भी देश के नाम कर सकते हैं। गौरतलब है कि ओलंपिक विजेता योगेश्वर दत्त सेक्टर 2 में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें- दिल्ली एम्स में महिला पेशेंट के लिए नया फरमान, टेस्ट के लिए पूरी हो ये शर्त
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 day ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines