Wrestlers Protest: भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को कहा है कि सरकार को भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। इसके लिए सात से 10 दिन का समय दिया गया है। राकेश टिकैत ने ये घोषणा हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक खाप महापंचायत करने के बाद की।
नौ जून का जंतर-मंतर पर जाने की घोषणा
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खाप पंचायत का आयोजन किया गया था। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि खाप पंचायत के दबाव में आने के बाद अयोध्या में बृजभूषण शरण सिंह ने 5 जून की महारैली को भी रद्द कर दिया है।
राकेश टिकैत ने कहा कि हमने निर्णय लिया है, सरकार को पहलवानों की शिकायतों का समाधान करना चाहिए और बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अन्यथा हम पहलवानों के साथ 9 जून को दिल्ली के जंतर मंतर जाएंगे और पूरे देश में पंचायत करेंगे।
इन राज्यों की खापों के चौधरियों ने लिया फैसला
बता दें कि इस बैठक से पहले उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के सोरम गांव में भी खाप पंचायत हुई थी। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में किसान नेताओं ने विरोध प्रर्दशन किया था।
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली की खापों के चौधरियों ने गुरुवार को महिला पहलवानों के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन पर चर्चा करने के लिए यूपी के मुजफ्फरनगर में बैठक की। टिकैत ने गुरुवार को कहा था कि पहलवानों के समर्थन में खापों के प्रतिनिधि राष्ट्रपति और सरकार से मिलेंगे।
राष्ट्रपति और सरकार से मिलेंगे खाप प्रतिनिधि
उधर, संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में उपायुक्तों और उप-विभागीय मजिस्ट्रेटों के कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति मुर्मू को संबोधित ज्ञापन सौंपा। बता दें कि गुरुवार को पहलवान विनेश फोगट के पैतृक गांव बलाली में भी पंचायत हुई और हर वर्ग के लोगों ने महिला पहलवानों का समर्थन किया।
संबंधित खबरें
'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
13 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 day agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
3 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
7 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
8 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
8 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
9 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
9 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines