---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

कौन हैं राव नरेंद्र सिंह? हरियाणा कांग्रेस के बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

विधानसभा चुनाव के 10 महीने बाद कांग्रेस ने हरियाणा कार्यकारिणी में बदलाव किया है। अब विधानसभा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष बना दिया है। इसके अलावा राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश बनाया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

Haryana Congress: कांग्रेस ने हरियाणा में बड़ा फेरबदल किया है। राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधानसभा में कांग्रेस के विधायक दल का नेता चुना गया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के 10 महीने बाद पार्टी ने यह नियुक्तियां की हैं। अभी तक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी चौधरी उदयभान संभाल रहे थे।
राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं। साल 2009 के चुनावों में भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से हार गए थे। अक्टूबर 2009 में हरियाणा जनहित कांग्रेस के टिकट पर नारनौल विधानसभा सीट से चुनाव जीते। बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया।

लेफ्टिनेंट हैं पत्नी

राव नरेंद्र सिंह की उम्र करीब 61 साल है। वह हरियाणा में नारनौल (महेंद्रगढ़) के रहने वाले हैं। मेरठ विश्वविद्यालय से साल 1984 में एलएलबी की परीक्षा पास की थी। इनकी पत्नी बंसी सिंह सेना में लेफ्टिनेंट पद पर कार्यरत हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: हरियाणा में चौंका सकती है कांग्रेस, हुड्डा या कोई और, हार के बाद पार्टी ने बदली रणनीति

राव को बिरासत में मिली है राजनीति

राजनीति में राव की एंट्री साल 1996 में हुई थी। पहली बार वह अटेली विधानसभा से विधायक चुने गए थे। इसके बाद वह 2009 में नारनौल सीट से विधायक चुने गए। इस दौरान वह हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे। शुरुआती करियर में राव ने जनहित कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा था। इसके बाद वह केंद्रीय पार्टी कांग्रेस में शामिल हो गए। राव नरेंद्र ने पिता राव बंसी सिंह भी तीन बार विधायक और एक बार पंचायत मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा राव नरेंद्र हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव भी रह चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर यूपी निर्वाचन आयोग का आया जवाब, दोनों वोटर्स की बताई सच्चाई

First published on: Sep 29, 2025 08:56 PM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola