---विज्ञापन---

देश angle-right

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर यूपी निर्वाचन आयोग का आया जवाब, दोनों वोटर्स की बताई सच्चाई

UP Election Commission Reply Rahul Gandhi Vote Theft: राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर यूपी के निर्वाचन आयोग ने जवाब दिया है। उन्होंने दोनों वोटर्स के बारे में बिंदुवार बात की है। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोट चोरी के आरोप लगाए थे।

---विज्ञापन---

UP Election Commission Reply Rahul Gandhi Vote Theft: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर आरोप लगाए थे। उन्होंने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कुछ वोटर्स के आंकड़े भी पेश किए, जो अलग-अलग राज्यों में रजिस्टर्ड थे। अब इस मामले पर यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का बयान सामने आया है। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से जवाब दिया है।

बेंगलुरु विधानसभा की वोटर लिस्ट में दर्ज हैं नाम

दो वोटर आईडी कार्ड पर सवाल उठाने के मामले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिखा कि दो लोगों के 4 स्थानों पर मतदाता सूची में नाम होने के आरोप लगाए गए थे। आयोग ने साफ किया है कि दोनों व्यक्ति बेंगलुरु अर्बन की महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में दर्ज हैं।

---विज्ञापन---

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने बताया कि दोनों मतदाता लखनऊ यूपी के लखनऊ और वाराणसी में दर्ज नहीं हैं। यूपी निर्वाचन आयोग ने कहा कि दोनों व्यक्तियों के सम्बन्ध में दिए तथ्य सही नहीं पाए गए।

निर्वाचन अधिकारी ने क्या लिखा?

CEO UP के एक्स हैंडल से जो जानकारी साझा की गई है, उसमें लिखा गया है कि राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अन्य विषयों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य का भी जिक्र किया था। निर्वाचन आयोग के अनुसार, राहुल गांधी ने आदित्य श्रीवास्तव पुत्र एस.पी. श्रीवास्तव (एपिक नंबर- FPP6437040 ) और विशाल सिंह पुत्र महीपाल सिंह (एपिक नंबर- INB2722288) मतदाताओं के बारे में बताया है। उन्होंने बताया है कि इनका नाम उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य प्रदेश की विधानसभाओं की मतदाता सूची में भी दर्ज है। राहुल गांधी की ओर से ये आंकड़े 16 मार्च 2025 को भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से निकाले हुए दिखाए गए हैं।

---विज्ञापन---

इसके साथ ही आदित्य श्रीवास्तव का नाम 4 जगह दर्ज होना दिखाया गया है। इनका नाम मुंबई सब अर्बन की विधानसभा 158 जोगेश्वरीपूर्व की बूथ संख्या 197 के क्र.सं. 877, बैंगलोर अर्बन की विधानसभा 174 महादेवपुरा के बूथ संख्या 458 के क्र.सं. 1265, बूथ सं. 459 के क्र.सं. 678 और लखनऊ की विधानसभा 173 लखनऊ पूर्व के बूथ संख्या 84 के क्र.सं. 630 पर अंकित दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें: वोटर लिस्ट को लेकर राहुल गांधी के बड़े आरोप- फर्जी तरीके से पड़ रहे वोट, वोटर पर्चियों में दिखाईं कमियां

---विज्ञापन---

दूसरी ओर, विशाल सिंह पुत्र महीपाल सिंह का नाम तीन जगह अंकित दिखाया गया है। इनका नाम बैंगलोर की विधान सभा 174 महादेवपुरा में बूथ संख्या 513 के क्रम संख्या 926 और बूथ संख्या 321 के क्रम संख्या 894 और वाराणसी की विधानसभा 390 वाराणसी कैंट में बूथ संख्या 82 के क्र.सं. 516 पर अंकित दिखाया गया है।

आदित्य श्रीवास्तव और विशाल सिंह के बारे में तथ्य सही नहीं

7 अगस्त, 2025 को आदित्य श्रीवास्तव पुत्र एस.पी श्रीवास्तव (एपिक नंबर FPP6437040) और विशाल सिंह पुत्र महीपाल सिंह (एपिक नंबर INB2722288) के नाम को voters.eci.gov.in पर सर्च किया गया तो पाया गया कि आदित्य श्रीवास्तव (एपिक नंबर FPP6437040) का नाम बैंगलोर अर्बन की विधानसभा 174 महादेवपुरा के बूथ संख्या 458 क्रम संख्या 1265 में और विशाल सिंह पुत्र महीपाल सिंह (एपिक नंबर INB2722288) का बैंगलोर की विधानसभा 174 महादेवपुरा में बूथ संख्या 513 क्रम संख्या 926 पर ही अंकित है। मतदाताओं का नाम उत्तर प्रदेश की विधानसभा 173 लखनऊ पूर्व और विधानसभा 390 वाराणसी कैंट में दर्ज नहीं है। इस तरह उत्तर प्रदेश के बारे में जो तथ्य प्रस्तुत किए गए, वे सही नहीं पाए गए।

---विज्ञापन---

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या लगाए आरोप?

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कथित तौर पर लोकसभा चुनाव में धोखाधड़ी कर बीजेपी के पक्ष में वोटिंग कराने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा कि 33 हजार से कम अंतर की 25 लोकसभा सीटें हैं। जिसके कारण नरेंद्र मोदी आज पीएम हैं। उन्होंने कर्नाटक की बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट के आंकड़े पेश किए। महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि 100250 वोट फर्जी तैयार किए गए। इस कारण कांग्रेस को काफी नुकसान भी हुआ।

उन्होंने इस दौरान कई वोटर्स के चार बूथों और कई राज्यों में होने का भी दावा किया। राहुल गांधी ने हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में भी धांधली का आरोप लगाया। हालांकि कर्नाटक के साथ ही कई राज्यों के चुनाव आयोगों ने राहुल गांधी से सबूत देकर शपथ पत्र पेश करने को कहा है। राज्य चुनाव आयोगों का कहना है कि अगर राहुल गांधी के शपथ पत्र देने के बाद दावे गलत पाए जाते हैं तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

---विज्ञापन---

राहुल गांधी की डिनर पॉलिटिक्स

इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष की इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ शाम को डिनर पॉलिटिक्स भी चर्चा में रही। उन्होंने इस दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं को चुनाव में धोखाधड़ी के सबूत दिखाए। साथ ही 11 अगस्त को चुनाव आयोग तक मार्च निकालने का फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए JP नड्डा और PM मोदी अधिकृत, NDA मीटिंग में लिया गया फैसला

First published on: Aug 07, 2025 10:16 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola