कौन है दीपक नांदल? विदेश में बैठकर चला रहा गैंग, टारगेट पर भारत के रईस; जानिए कैसे चलाता है अपराध का नेटवर्क

सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्ट में इन घटनाओं की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया था कि उन पोस्टों की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा.

Deepak Nandal

गुरुग्राम के सुशांत लोक में हरियाणा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद एक बार फिर कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल का नाम सुर्खियों में है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस एनकाउंटर में मारे गए चारों बदमाश दीपक नांदल गैंग से जुड़े शूटर थे, जबकि एक घायल शूटर का इलाज चल रहा है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये आरोपी एक कारोबारी परिवार से जुड़ी रंगदारी और अपहरण की साजिश में शामिल थे. इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियों का फोकस एक बार फिर उस गैंग पर है, जिसे दीपक नांदल विदेश में बैठकर चला रहा है.

विज्ञापन

कौन है गैंगस्टर दीपक नांदल?


हरियाणा का रहने वाला दीपक नांदल का नाम पिछले कुछ वर्षों में रंगदारी, अपहरण, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और हत्या जैसे संगीन मामलों में सामने आया है. पुलिस का दावा है कि दीपक साल 2023 में भारत छोड़कर विदेश भाग गया था और तभी से सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए अपने नेटवर्क को देश में ऑपरेट कर रहा है. जांच एजेंसियों के अनुसार, वह समय-समय पर UAE, लंदन और अन्य देशों में एक्टिव रहा है और लगातार अपना ठिकाना बदलता रहता है.

विज्ञापन

म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ा था दीपक नांदल


दिलचस्प बात यह है कि अपराध की दुनिया में कदम रखने से पहले दीपक नांदल हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ था. वह म्यूजिक प्रोड्यूसर और रैपर के तौर पर एक्टिव था. इतना ही नहीं ऐसा दावा है कि उसने हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया और रैपर बादशाह के साथ भी काम कर चुका है. बाद में उसका नाम कई आपराधिक मामलों से जुड़ता चला गया और वह अपराध जगत का चर्चित चेहरा बन गया.

विज्ञापन

कैसे खड़ा किया अपराध का नेटवर्क?


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दीपक नांदल ने शुरुआत अवैध हथियारों की तस्करी और स्थानीय विवादों से की थी. धीरे-धीरे उसने दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में बिल्डरों, कारोबारियों, उद्योगपतियों, फैशन डिजाइनरों और अन्य रईस लोगों को निशाना बनाकर रंगदारी का नेटवर्क खड़ा किया. जांच एजेंसियों का कहना है कि गैंग सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं की भर्ती करता है. उन्हें पैसों का लालच देकर फायरिंग, धमकी और वसूली जैसी वारदातों में इस्तेमाल किया जाता है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर करता है दावा


राहुल फाजिलपुरिया पर हुए हमले और बाद में उनके अकाउंटेंट रोहित शौकीन की हत्या के मामले में भी दीपक नांदल का नाम चर्चा में आया था. सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्ट में इन घटनाओं की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया था कि उन पोस्टों की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ