Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। पेरिस ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित हुईं विनेश फोगाट अपने वतन वापस आ गईं। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गर्मजोशी से उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और अन्य नेता मौजूद थे। अब सवाल उठता है कि क्या रेस्लर विनेश फोगाट राजनीति के अखाड़े में दो-दो हाथ करती नजर आएंगी?
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट खुली जीप से हरियाणा के चरखी दादरी में अपने पैतृक गांव जा रही हैं। उनके साथ जीप में कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद हैं। इस दौरान लोगों ने माला पहनाकर और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस पर रेसलर विनेश फोगाट ने कहा कि वे देशवासियों से मिले इस प्यार और सम्मान के लिए आभारी हैं। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लोग विनेश फोगाट का उत्साहवर्धन कर रहे हैं और पूरे देश को अपनी बेटी पर गर्व है।
यह भी पढ़ें : हरियाणा के साथ क्यों नहीं हुई महाराष्ट्र चुनाव की घोषणा? CEC ने बताई ये वजह
दीपेंद्र हुड्डा ने विनेश फोगाट को भेंट की गदा
इसे लेकर हरियाणा के कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि चैंपियन बहन विनेश फोगाट आपको 140 करोड़ देशवासी स्वर्ण पदक विजेता मानते हैं। सभी देशवासियों की तरफ से जीत का प्रतीक हनुमान की गदा भेंट की। हालांकि, इस दौरान एक पत्रकार ने पूछा कि क्या रेस्लर राजनीति में एंट्री करेंगी तो दीपेंद्र हुड्डा ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।
एयरपोर्ट पर भाजपा का कोई नेता नहीं आया नजर
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से संकेत मिल रहे हैं कि विनेश फोगाट हरियाणा विधानसभा चुनाव में नजर आ सकती हैं। दिल्ली हवाई अड्डे पर भाजपा का कोई नेता नजर नहीं आया। कयास लगाए जा रहे हैं कि जिस तरह से एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने उनका वेलकम किया, उससे तो यही लगता है कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें : Haryana Election Date : हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल, जानें कब होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे?
सत्ता में वापसी के लिए बड़ा दांव चल रही कांग्रेस
कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए विनेश फोगाट के मुद्दे पर सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा को घेरने की तैयारी कर रही है। विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। इससे पहले हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र हुड्डा ने विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजने की मांग की थी। ऐसे में विनेश फोगाट को ढाल बनाकर कांग्रेस इस चुनाव में फायदा उठाना चाहती है।
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
2 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
5 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
5 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
14 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
16 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
18 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines