Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य की सभी सीटों पर एक चरण में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं, 8 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी और उसी दिन परिणाम भी सामने आ जाएगा। बता दें कि पहले हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान होना था लेकिन बाद में तारीख बदल दी गई थी। चुनाव को लेकर राजनीतिक दल और नेता पूरे जोर से जुटे हुए हैं।
इसी बीच हरियाणा के चुनावी माहौल में आज यानी शुक्रवार को एक बड़ा मोड़ तब आ गया जब ओलंपिक एथलीट विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए। अब चर्चा चल रही है कि दोनों विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर दावेदारी भी पेश करते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर विनेश और बजरंग चुनाव लड़ते हैं तो दोनों पहलवानों को किस सीट से चुनावी दंगल में उतारा जा सकता है?
पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट को आखिरी मुकाबले से ठीक पहले ओवरवेट होने की वजह से डिस्क्वालीफाई कर दिया गया था। वह 50 किलोग्राम कैटेगरी में भाग ले रही थीं और फाइनल से पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया था। इसके बाद उन्होंने मेडल के लिए जंग भी लड़ी लेकिन सफल नहीं हुईं। इसके बाद उन्होंने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया था।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस में मंथन तेज, कितने प्रत्याशियों के नामों पर बनी सहमति? देखें Video
कहां से चुनाव लड़ सकती हैं विनेश?
इसी के साथ उनकी राजनीति में एंट्री की चर्चा भी चलने लगी थीं। अब जब उनकी पॉलिटिक्स में एंट्री हो गई है तो माना जा रहा है कि वह चुनावी दंगल में भी जल्द ताल ठोक सकती हैं। पहले भी चर्चा थी कि अगर विनेश कांग्रेस में शामिल होती हैं तो उन्हें उनके गृह जिले चरखी-दादरी से टिकट मिल सकता है। ये भी कहा जा रहा है कि उन्हें जुलाना विधानसभा सीट से भी उतारा जा सकता है। जुलाना में उनकी ससुराल है।
ये भी पढ़ें: हरियाणा में कांग्रेस-AAP के गठबंधन में कहां फंसा है पेच? कब होगी डील
बजरंग पूनिया को लेकर क्या प्लान?
बात करें बजरंग पूनिया की तो कहा जा रहा है कि उन्हें बादली सीट से टिकट मिल सकता। यह सीट अभी भी कांग्रेस के कब्जे में हैं। फिलहाल यहां से कुलदीप वत्स विधायक हैं। पूनिया को लेकर ऐसी अटकलें भी चल रही हैं कि कांग्रेस उन्हें प्रत्याशी बनाने की जगह चुनाव प्रचार का जिम्मा दे सकती है। हालांकि, कौन कहां से चुनाव लड़ेगा यह तो पार्टी के प्रत्याशियों की लिस्ट सामने आने के बाद ही साफ होगा।
ये भी पढ़ें: मंजू हुड्डा कौन? जिन्हें भाजपा ने भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ चुनावी रण में उतारा
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
1 day agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
2 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
2 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
2 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
3 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines