---विज्ञापन---

Haryana Assembly Election: मंजू हुड्डा कौन? जिन्हें BJP ने भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ चुनावी रण में उतारा

Manju Hooda Profile: भाजपा ने रोहतक से कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ मंजू हुड्डा की पत्नी को चुनावी रण में उतारा है। मंजू भाजपा ने नया फेस हैं और पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। आइए जानते हैं कि मंजू हुड्डा कौन हैं?

---विज्ञापन---

Rohtak BJP Candidate Manju Hooda Profile: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की बिसात बिछ चुकी है। भाजपा अपने उम्मीदवारों की एक सूची जारी कर चुकी है। भाजपा का टारगेट हरियाणा में हैट्रिक लगाने का है। इसके लिए भाजपा ने अपने पुराने वफादारों के टिकट काटकर नए चेहरों पर दांव खेला है। इन्हीं नए चेहरों में मंजू हुड्डा भी शामिल हैं, जिन्हें भाजपा रोहतक के गढ़ी सांपला-किलोई से चुनावी रण में उतारा है। यह विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ है और इस सीट से उनकी कांग्रेस से चुनावी टिकट पक्की मानी जा रही है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

भूपेंद्र हुड्डा को पिता समान बताकर जीत का दावा किया

वहीं चुनाव टिकट मिलते ही मंजू हुड्डा ने भाजपा का आभार जताते हुए कहा कि अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। खुश हूं कि भाजपा हाईकमान ने विश्वास जताया है और इस विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करुंगी। बेशक पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है, लेकिन लोगों का प्यार और समर्थन साथ ही। लोगों के बीच जाऊंगी, उनकी विश्वास जीतूंगी और पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरुंगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा पिता समान हैं और वे उनकी इज्जत करती हैं। हालांकि उनके अपने पिता कांग्रेसी विचारधारा में विश्वास रखते हैं, लेकिन वे भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसक हैं।

---विज्ञापन---

मंजू हुड्डा रोहतक के मशहूर गैंगस्टर की पत्नी

मंजू हुड्डा रोहतक के नामी गैंगस्टर राजेश हुड्डा की पत्नी है। मंजू ने हाल ही में भाजपा जॉइन की थी। पार्टी ने उन्हें भाजपा युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया था। मंजू हुड्डा मूलरूप से हरियाणा के ही गुरुग्राम जिले की निवासी हैं। साल 2022 से मंजू रोहतक जिला परिषद की चेयरमैन हैं। मंजू हुड्डा के पति राजेश हुड्डा पर मर्डर, किडनैपिंग, लूटपाट के 10 से ज्यादा केस दर्ज हैं। यह केस हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। पति के बारे में बात करते हुए मंजू कहती हैं कि पति राजेश हुड्डा के मामले भूतकाल में रह गए हैं। वे उनके गुरु और आदर्श हैं। उन्होंने बहुत कुछ सिखाया है। राजेश ने ही उन्हें देशसेवा, जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने आज तक किसी सरकारी काम में दखल नहीं दिया है।

उम्मीदवारों की सूची से भाजपा में हड़कंप मचा

बता दें कि भाजपा उम्मीदवारों की सूची सामने आते ही हरियाणा भाजपा में हड़कंप मच गया है। प्रदेश में भाजपा नेता बगावती हो रहे हैं। रणजीत सिंह चौटाला, लक्ष्मण दास नापा, करण देव कंबोज, बिशम्बर सिंह समेत करीब 35 नेता अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 06, 2024 02:09 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola