जान दांव पर, लाखों खर्चे, जमीन-खेत तक बेचे, अमेरिका से डिपोर्ट हुए लोगों की आपबीती

US immigration crackdown: अमेरिका से जबरन निकाले गए भारतीय अब धीरे-धीरे अपने घर पहुंचने लगे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका पहुंचने के लिए इन भारतीयों ने अपनी घर-जमीन सब बेच दिया। ऐसे में अब उनके डिपोर्ट होने से उम्मीदों को बड़ा धक्का लगा है।

US deportation Haryana migrants

US deportation Haryana migrants

विज्ञापन

US deportation Haryana migrants: हरियाणा के 33 लोगों की अमेरिका से वतन वापसी हुई है। कुल 104 लोगों को लेकर अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार दोपहर 2 बजे अमृतसर के एयरबेस पर उतरा। इसमें पंजाब के 30, हरियाणा और गुजरात के 33 लोग थे। हरियाणा के 33 में 11 लोग कैथल जिले से थे। वहीं 7 लोग ऐसे हैं, जिनकी उम्र 20 साल से कम है। इन सभी के विदेश जाने की कहानियां बड़ी ही दिलचस्प है। आइये जानते हैं कैथल के रहने वाले अमन की कहानी।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार डिपोर्ट में हुए लोगों में कैथल का अमन भी शामिल हैं। अमन कैथल के अटेला गांव का रहने वाला है। उसके परिजनों ने बताया कि वह करीब 5 महीने पहले अमेरिका गया था। लेकिन वहां जाते ही पुलिस ने अमन को अरेस्ट कर लिया। अमन के पिता कृष्ण ने बताया कि उन्होंने बेटे को विदेश भेजने के लिए एजेंट से करीब 35 लाख रुपये में डील की थी।

Advertisment

धरे रह गए अरमान

उन्होंने बताया कि कुछ पैसे दे भी दिए, कुछ पहुंचाने के बाद देने की बात हुई थी। कृष्ण ने बताया कि उन्होंने यह रकम रिश्तेदारों और मित्रों से ली थी। कृष्ण ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि बेटा अमेरिका पहुंचेगा तो वहां अच्छी कमाई करेगा। जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लेकिन बेटे की वापसी की खबर सुनकर सारे अरमान और सपने धरे रह गए।

26 जनवरी को अमेरिका पहुंचा था आकाश

ऐसी ही एक कहानी करनाल के घरौंडा गांव के आकाश की है। आकाश इसी साल 26 जनवरी को अमेरिका पहुंचा था। गांव के सरपंच दीपेंद्र ने बताया कि आकाश हमारे परिवार से ही है। वह अपनी जमीन बेचकर और कर्ज उठाकर 73 लाख रुपये खर्च कर अमेरिका गया था। वह 3 महीने पहले घर से निकला था और 26 जनवरी को अमेरिका पहुंचा था। पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ