हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Haryana News: सोनीपत में नमाज अदा कर रहे लोगों पर भीड़ का हमला; हिरासत में लिए गए 16 आरोपी, जांच जारी

विज्ञापन

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत के संदल कलां गांव में रविवार को करीब 20 लोगों की भीड़ ने कथित तौर पर एक मस्जिद में नमाज अदा कर रहे लोगों पर हमला किया। आरोप है कि इस दौरान मस्जिद में तोड़फोड़ भी की गई, जिसके बाद तनाव व्याप्त हो गया। हमलावर उसी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव में समुदाय की ओर से बनाई गई एक छोटी मस्जिद में रमजान की नमाज अदा कर रहे लोगों पर 15-20 हथियारबंद लोगों ने हमला किया। हमलावरों के हाथ में लाठी लेकर गांव की सड़कों पर घूमते हुए की तस्वीरें सामने आई हैं।

और पढ़िए – रोहतक: डॉक्टर के घर में 4 लाशें मिलने से हड़कंप, महिला और दो बच्चों का गला रेता

विज्ञापन

घटना के कारणों के संबंध में जांच जारी

बताया जा रहा है कि घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस ने मामले में 16 लोगों को हिरासत में लिया है।

https://twitter.com/ANI/status/1645329330095144968

विज्ञापन

इस घटना में कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें इस्ताक अली, आलमीर, साबिर अली, फरयाद, अंसार अली, जुलेखा, अली ताब, नरगिस और जरीना शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और पढ़िए – Haryana Farmers Protest: हरियाणा में सड़क पर किसान, गन्ने के रेट को लेकर तकरार

विज्ञापन

बता दें कि सोनीपत एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola