Haryana News: सोनीपत में नमाज अदा कर रहे लोगों पर भीड़ का हमला; हिरासत में लिए गए 16 आरोपी, जांच जारी
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत के संदल कलां गांव में रविवार को करीब 20 लोगों की भीड़ ने कथित तौर पर एक मस्जिद में नमाज अदा कर रहे लोगों पर हमला किया। आरोप है कि इस दौरान मस्जिद में तोड़फोड़ भी की गई, जिसके बाद तनाव व्याप्त हो गया। हमलावर उसी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव में समुदाय की ओर से बनाई गई एक छोटी मस्जिद में रमजान की नमाज अदा कर रहे लोगों पर 15-20 हथियारबंद लोगों ने हमला किया। हमलावरों के हाथ में लाठी लेकर गांव की सड़कों पर घूमते हुए की तस्वीरें सामने आई हैं।
बताया जा रहा है कि घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस ने मामले में 16 लोगों को हिरासत में लिया है।
https://twitter.com/ANI/status/1645329330095144968
इस घटना में कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें इस्ताक अली, आलमीर, साबिर अली, फरयाद, अंसार अली, जुलेखा, अली ताब, नरगिस और जरीना शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि सोनीपत एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: