Shooters Encounter in Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम जिले में सिंगर फाजिलपुरिया पर हमले की कोशिश नाकाम की गई है। पुलिस ने उन्हें मारने आए 5 शूटर्स का एनकाउंटर कर दिया है। बता दें कि सिंगर राहुल यादव उर्फ सिंगर फाजिलपुरिया पर अब से पहले 14 जुलाई 2025 को भी हरियाणा के गुरुग्राम जिले में ही दक्षिणी परिधीय सड़क (SPR) पर हमला हुआ था, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे। अब दूसरी बार उन पर हमला होने वाला था, जो नाकाम कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: कौन हैं सिंगर फाजिलपुरिया और क्या है एल्विश यादव से कनेक्शन?
STF और क्राइम ब्रांच का जॉइंट ऑपरेशन
मिली जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश नाकाम करने आए हमलावरों को गुरुग्राम STF ने पकड़ लिया है। STF और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में गुरुग्राम के वजीरपुर इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद 5 शार्प शूटर गिरफ्तार किए गए हैं। 4 बदमाशों के पैरों में गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक शूटर को पीछा करके दबोच कर थाने ले जाया गया है।
हरियाणा के रहने वाले हैं पांचों शूटर्स
शुरुआती जांच में पता चला है कि पांचों शूटर विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल और रोहित सिरधानिया के लिए काम कर रहे थे। पांचों शूटर्स की पहचान हरियाणा के झज्जर जिला निवासी विनोद पहलवान, सोनीपत जिला निवासी पदम उर्फ राजा, शुभम उर्फ काला, गौतम उर्फ गोगी और आशीष उर्फ आशु के रूप में हुई है। इनमें से 4 बदमाशों को पैरों में गोली मारकर पकड़ा गया है। वहीं एक शूटर को पीछा करके पकड़ा गया है।
यह भी पढ़ें: सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हमला करने वाले कौन, फाजिलपुरिया पर बार-बार क्यों होता है जानलेवा हमला?
कब हुआ था फाजिलपुरिया पर हमला?
बता दें कि 14 जुलाई 2025 को शाम करीब 6 बजे फाजिलपुरिया गुरुग्राम के सेक्टर-71 में थे। वे अपनी सफेद रंग की महिंद्रा थार गाड़ी में जा रहे थे कि अज्ञात हमलावरों ने उनका पीछा किया। हमलावर सफेद रंग की टाटा पंच कार में थे। एक हमलावर ने कार से उतरकर फाजिलपुरिया पर फायरिंग की, लेकिन गोली उन्हें न लगकर डिवाइडर के पोल पर लगी। इस दौरान उनकी कार का शीशा भी टूट गया था। इसके बाद फाजिलपुरिया ने अपनी कार दौड़ाकर जान बचाई।
पुलिस ने मामले में क्या की कार्रवाई?
सिंगर फाजिलपुरिया ने गुरुग्राम पुलिस को हमले की शिकायत दी। बदशाहपुर पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास), 121(1) (चोट पहुंचाना) और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 3 संदिग्ध हमलावरों की शिनाख्त करके उनमें से 2 लोगों को गिरफ्तार किया।
सोनीपत निवासी 25 साल के विशाल को 16 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया गया था। विशाल पर फाजिलपुरिया की रेकी करने और हमलावरों को जानकारी देने का आरोप है। सिरसा निवासी 24 साल के रामनदीप उर्फ पेट्रोल को 8 अगस्त 2025 को मानसरोवर में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर भी हमले में शामिल होने का आरोप है।
यह भी पढ़ें: Rahul Fazilpuria की कितनी है नेटवर्थ? ‘लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल’ गाने से सुर्खियों में आए थे सिंगर
पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई टाटा पंच कार बरामद की थी। विशाल से एक मोबाइल और अन्य सबूत जुटाए थे। CCTV में हमलावर कार से पीछा करने नजर भी आए थे। हमले के 2 दिन बाद हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े सुनील सरधानिया नामक शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर सिंगर राहुल यादव उर्फ सिंगर फाजिलपुरिया पर हमला करने की जिम्मेदारी ली थी।
संबंधित खबरें
'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
10 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 day agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
3 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
7 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
7 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
8 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
8 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
9 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
9 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines