सामाजिक संस्था सर्व सेवा सशक्तिकरण संगठन की ओर से चंडीगढ़ के सेक्टर 6 स्थित यूटी गेस्ट हाउस में ‘ग्लोबल यूथ मीट-वसुधैव कुटुंबकम 2026’ का आयोजन किया गया. इस अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन में तुर्किए, स्विट्जरलैंड, ब्राजील, इटली और नीदरलैंड के युवा प्रतिनिधियों ने भारतीय युवाओं के साथ हिस्सा लिया और विचारों व अनुभवों का सार्थक आदान-प्रदान किया.
इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद सांस्कृतिक आदान-प्रदान, परस्पर समझ, वैश्विक मित्रता और भारत के कालातीत दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम-एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ की भावना को बढ़ावा देना था. सम्मेलन के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने अपने-अपने देशों की संस्कृति, शिक्षा प्रणाली, युवा सहभागिता और सामुदायिक सेवा पहलों के बारे में विस्तृत जानकारियां साझा कीं. वहीं, भारतीय युवा प्रतिनिधियों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला.
कार्यक्रम के दौरान वैश्विक सहयोग, पर्यावरण स्थिरता, युवा नेतृत्व, शिक्षा और एक बेहतर भविष्य के निर्माण में युवाओं की जिम्मेदारियों जैसे अहम विषयों पर गहन मंथन किया गया.
सर्व सेवा सशक्तिकरण संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान युवाओं को विविध संस्कृतियों को समझने, आपसी विश्वास मजबूत करने और वैश्विक एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं.
कार्यक्रम का समापन सभी अंतरराष्ट्रीय और भारतीय प्रतिनिधियों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुआ. आयोजकों ने विश्व शांति, सौहार्द और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई.
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
3 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
7 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
10 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
14 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
19 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines