हुड्डा के करीबी पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर कौन हैं? जिन्हें ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में किया अरेस्ट

हरियाणा की समालखा सीट से कांग्रेस के विधायक रह चुके धर्म सिंह छौक्कर को ईडी ने अरेस्ट किया है। छौक्कर के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने 1500 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की है। लोगों को घर देने का झांसा लेकर पैसे लिए गए, लेकिन किसी को न तो घर दिया गया, न ही पैसे लौटाए गए।

Dharam Singh Choukkar

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। हरियाणा के पानीपत जिले की समालखा सीट से कांग्रेस के विधायक रहे छौक्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पूर्व विधायक पर आरोप है कि उनकी कंपनी ने दीनदयाल आवास योजना के तहत 1500 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की। छौक्कर के खिलाफ इससे पहले भी जमीन घोटाले के आरोप लग चुके हैं। इससे पहले भी छौक्कर और उनके पारिवारिक सदस्यों के ठिकानों पर छापामारी की जा चुकी है। रेड के दौरान भारी संख्या में कई दस्तावेज बरामद हुए थे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उनके खिलाफ संदिग्ध लेन-देन के सबूत मिले थे

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा ही कि ईडी छौक्कर को कोर्ट में पेश कर सकती है, जहां से उनको रिमांड पर लिया जा सकता है। इसके पीछे उनसे पूछताछ का हवाला दिया जा सकता है। बता दें कि धर्म सिंह छौक्कर को हरियाणा के पूर्व सीएम रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करीबी माना जाता है। आरोप है कि छौक्कर की कंपनी साई आइना फॉर्म्स ने गुरुग्राम में घर देने के बदले कई लोगों से पैसे लिए थे। रुपये लिए जाने बाद न तो लोगों को घर दिए गए, न ही राशि लौटाई गई।

विज्ञापन

बेटे पर भी गंभीर आरोप

बता दें कि धर्म सिंह छौक्कर के बेटे सिकंदर छौक्कर भी 400 करोड़ के घोटाले में शामिल होने के आरोप हैं। ईडी ने भी मामले में केस दर्ज कर रखा है। धर्म सिंह छौक्कर पर आरोप है कि उन्होंने 1500 लोगों के साथ फर्जीवाड़ा किया है। बता दें कि धर्म सिंह छौक्कर दो बार समालखा से विधायक रहे हैं। ईडी की कार्रवाई के बाद हरियाणा की राजनीति में हलचल दिख रही है। ईडी की इस कार्रवाई से साफ संकेत मिलते हैं कि आर्थिक अपराधों के खिलाफ केंद्र सरकार और जांच एजेंसियां अब और सख्त रुख अपनाने लगी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ