Haryana youth recounts horror in Russia: हरियाणा का रहने वाला मुकेश डंकी रूट (अवैध रूप से) से रूस पहुंचा था। एजेंटों ने उसे नौकरी का झांसा और रशियन लड़की से शादी कराने का वादा किया था। लेकिन वहां उसे रूस-यूक्रेन जंग लड़ने के लिए मजबूर किया गया। किसी तरह वह इंडिया लौटा है, जहां उसने अपनी आपबीती मीडिया में बताई है।
रूस में 300 भारतीय फंसे
मुकेश अपने चचेरे भाई सन्नी के साथ रूस से भारत लौटा है। मीडिया को दिए बयानों में उसने बताया कि उसके साथ रूस में करीब 300 भारतीय थे। उसका दावा है कि सभी को एजेंटों ने नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये के एवज में रूस भेजा है। उसने कहा कि विदेश जाने और पैसे कमाने के लिए नौकरी की तलाश में वह किसी तरह एजेंटों के संपर्क में आया।
एजेंटों के साथियों ने वसूली 10 लाख फिरौती
मुकेश ने कहा कि एजेंटों ने उसे डंकी रूट से जर्मनी पहुंचाने का वादा किया लेकिन इससे पहले उसे सितंबर 2023 में बैंकॉक भेज दिया गया। बैंकॉक में एजेंटों के साथियों (डोनरों) ने उसे बंधक बना लिया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और उसे सिगरेट से दागा। इसके अलावा उसे और उसके भाई को जंगल में रखा। आरोप है कि डोनरों ने परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की और 10 लाख रुपये फिरौती वसूली। उसने कहा कि परिजनों ने जमीन बेचकर किसी तरह यह रकम जुटाई थी।
ये भी पढ़ें: Seema Haider को गंदी नजर से देखते हैं..,आंखें निकाल लूंगा! कोर्ट पहुंचा मामला
10 साल के लिए जेल में डालने की धमकी
मुकेश ने कहा कि वह 16 दिन जंगल में रहा, जहां उसे खाने को कुछ नहीं दिया गया। इसके बाद उसे जबरन रूस की सेना की तरफ से यूक्रेन के साथ जंग में शामिल होने को मजबूर किया। ऐसा करने से मना करने पर उसे 10 साल के लिए जेल में डालने की धमकी दी। उसने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के दौरान दो भारतीयों की मौत हो गई। बता दें रूस में फंसे भारतीयों ने किसी तरह मॉस्को में भारतीय अधिकारियों से संपर्क किया था। जिसके बाद रूसी सेना में काम करने वाले कुछ लोग वापस इंडिया लौटे हैं।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
5 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
6 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
9 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
12 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
12 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
13 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
16 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
21 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines