'मुझे सिगरेट से दागा...16 दिन नहीं दिया खाना', रूस से लौटे युवक ने सुनाई आपबीती

Haryana youth recounts horror in Russia: रूस से लौटे मुकेश ने मीडिया को बताया कि एजेंटों ने उसे जर्मनी पहुंचाने का वादा किया, लेकिन इससे पहले उसे सितंबर 2023 में बैंकॉक भेज दिया गया। बैंकॉक में एजेंटों के साथियों ने उसे बंधक बना लिया, फिर उसे जबरन रूसी सेना में भर्ती कराया गया।

Russia, fake Job

मुकेश

Haryana youth recounts horror in Russia: हरियाणा का रहने वाला मुकेश डंकी रूट (अवैध रूप से) से रूस पहुंचा था। एजेंटों ने उसे नौकरी का झांसा और रशियन लड़की से शादी कराने का वादा किया था। लेकिन वहां उसे रूस-यूक्रेन जंग लड़ने के लिए मजबूर किया गया। किसी तरह वह इंडिया लौटा है, जहां उसने अपनी आपबीती मीडिया में बताई है।

विज्ञापन

रूस में 300 भारतीय फंसे 

मुकेश अपने चचेरे भाई सन्नी के साथ रूस से भारत लौटा है। मीडिया को दिए बयानों में उसने बताया कि उसके साथ रूस में करीब 300 भारतीय थे। उसका दावा है कि सभी को एजेंटों ने नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये के एवज में रूस भेजा है। उसने कहा कि विदेश जाने और पैसे कमाने के लिए नौकरी की तलाश में वह किसी तरह एजेंटों के संपर्क में आया।

विज्ञापन

एजेंटों के साथियों ने वसूली 10 लाख फिरौती

मुकेश ने कहा कि एजेंटों ने उसे डंकी रूट से जर्मनी पहुंचाने का वादा किया लेकिन इससे पहले उसे सितंबर 2023 में बैंकॉक भेज दिया गया। बैंकॉक में एजेंटों के साथियों (डोनरों) ने उसे बंधक बना लिया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और उसे सिगरेट से दागा। इसके अलावा उसे और उसके भाई को जंगल में रखा। आरोप है कि डोनरों ने परिजनों से वीडियो कॉल  पर बात की और 10 लाख रुपये फिरौती वसूली। उसने कहा कि परिजनों ने जमीन बेचकर किसी तरह यह रकम जुटाई थी।

विज्ञापन

10 साल के लिए जेल में डालने की धमकी

मुकेश ने कहा कि वह 16 दिन जंगल में रहा, जहां उसे खाने को कुछ नहीं दिया गया। इसके बाद उसे जबरन रूस की सेना की तरफ से यूक्रेन के साथ जंग में शामिल होने को मजबूर किया। ऐसा करने से मना करने पर उसे 10 साल के लिए जेल में डालने की धमकी दी। उसने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के दौरान दो भारतीयों की मौत हो गई। बता दें रूस में फंसे भारतीयों ने किसी तरह मॉस्को में भारतीय अधिकारियों से संपर्क किया था। जिसके बाद रूसी सेना में काम करने वाले कुछ लोग वापस इंडिया लौटे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ