Rohtak News: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पर निशाना साधा। रोहतक स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे हुड्डा ने कहा कि बेमौसमी बरसात से खराब हुई फसलों की तुरंत गिरदावरी करवाई जाए। किसान आंदोलन को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया। हुड्डा ने कहा कि सरकार को अड़ियल रवैया छोड़कर तुरंत बातचीत करनी चाहिए। किसान नेता डल्लेवाल की तबीयत ज्यादा खराब हो रही है। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के पंडित नेहरू को एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर बताने वाले बयान पर पलटवार किया।
यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस HOT सीट पर दिग्गजों में मुकाबला, AAP लगाएगी हैट्रिक या खिलेगा कमल; समझिए पूरा समीकरण
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मनोहर लाल खुद एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर हैं, जो खुद एक्सीडेंटल सीएम बने हों, उन्हें किसी को एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर कहना शोभा नहीं देता। कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को जितना सम्मान दिया है, वह किसी पार्टी ने नहीं दिया। कांग्रेस ने ही बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को संविधान निर्मात्री सभा का चेयरमैन बनाया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेमौसमी बरसात हुई है। बहुत से किसान उनसे खराब हुई फसलों को लेकर मिले हैं। किसान आंदोलन के मुद्दे का समाधान बातचीत से निकालना चाहिए।
क्या कहा था केंद्रीय मंत्री ने?
रोहतक में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि डॉ. आंबेडकर की विरासत को सिर्फ बीजेपी ने ही सम्मान दिया है। संविधान हमारा पवित्र ग्रंथ है। इसे आकार देने आंबेडकर ने योगदान दिया था, उसे हर किसी को याद रखना चाहिए। हमें संविधान को लेकर समय-समय पर चिंतन करना होगा। डॉ. आंबेडकर को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें:‘शरद पवार-उद्धव ठाकरे को जनता ने नकारा…’, महाराष्ट्र में बरसे अमित शाह, दिल्ली चुनाव को लेकर किया ये दावा
मृत्यु के बाद उनको दाह संस्कार के लिए भी दिल्ली में जगह नहीं दी गई थी। जवाहर लाल नेहरू संयोगवश पहले पीएम बने थे। उनकी जगह पर सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. बीआर आंबेडकर इस पद के हकदार थे। मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली में इस बार बीजेपी की सरकार बनेगी। जनता बदलाव का मन बना चुकी है। केजरीवाल को जनता सपोर्ट नहीं करेगी।
संबंधित खबरें
बचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
1 day agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
5 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
6 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
6 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
6 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
7 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
7 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
7 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
10 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines