चुनाव से पहले रेप केस में फंसा पूर्व विधायक, JJP से दिया था इस्तीफा, BJP में जाने की अटकलें

Rape Allegation On JJP Ex MLA: हरियाणा में जेजेपी के पूर्व विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ जींद में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि इन आरोपों को सुरजाखेड़ा ने खारिज कर दिया है।

Rape Allegation On JJP Ex MLA

Rape Allegation On JJP Ex MLA: 28 साल की महिला के आरोप 2021 की एक घटना से संबंधित हैं। उसने दावा किया कि सुरजाखेड़ा ने उसे सरकारी नौकरी का झूठा वादा करके उसका शोषण किया और बलात्कार किया। पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने कानूनी प्रावधानों के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि महिला के आरोप गंभीर हैं और उचित प्रक्रिया के तहत जांच की जाएगी। इस मामले को रामनिवास सुरजाखेड़ा ने चुनावी साजिश बताया है।

क्या है पूरा मामला

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा के जींद के नरवाना विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, रामनिवास सुरजाखेड़ा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक, पंजाब की एक महिला ने दो दिन पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा समेत चार लोगों पर आरोप है। पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि रामनिवास सुरजाखेड़ा ने नौकरी दिलाने के बहाने 2021 में उसके साथ दुष्कर्म किया और तीन साल तक उसका यौन शोषण किया।

सुरजाखेड़ा ने अपनी सफाई में क्या कहा?

इस मामले को लेकर सुरजाखेड़ा ने एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि राजनीति इतनी नीचे गिर जाएगी। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले साजिश के तहत मुझे कमजोर करना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं प्रत्येक अग्निपरीक्षा का सामना करने के लिए तैयार हूं, मेरी अपील है कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और मैं सहयोग करने के लिए तैयार हूं।’


सुरजाखेड़ा ने 22 अगस्त को नरवाना से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) विधायक के रूप में राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने हाल के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का खुलकर समर्थन किया था। विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने दावा किया कि वह और तीन अन्य विधायक जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे।

इससे चुनाव पर पड़ेगा असर

सुरजाखेड़ा का कहना ​​है कि ये आरोप उनके राजनीतिक करियर को कमजोर करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे सूत्रों से पता चला है कि कुछ असामाजिक तत्वों के इशारे पर मेरे खिलाफ रेप का झूठा मामला दर्ज कराया गया।’ पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और गहन जांच का आश्वासन दिया है। इस केस के सामने आने से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। जांच के जो भी परिणाम निकलेंगे उसका असर आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों पर पड़ने की काफी संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ