हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'जिनका सिंदूर छीना, उनमें वीरता का भाव नहीं...', एक और BJP सांसद की टिप्पणी पर बवाल

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद देशभर में आक्रोश देखने को मिला। इस हमले में कई ऐसे लोग भी लोग थे, जिनकी शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी। इस संवेदनशील मामले पर अब BJP सांसद ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

विज्ञापन

Pahalgam Attack: हालिया पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर एकजुटता देखने को मिल रही है, लेकिन इस बीच कुछ राजनेताओं के बयान विवाद का कारण बन रहे हैं। हरियाणा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने ऐसा बयान दिया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं ने अपने पति को इस हमले में खोया, उनमें वीरता का भाव नहीं था। उनका मानना है कि अगर महिलाएं आतंकियों का मुकाबला करतीं, तो नुकसान कम होता। इस टिप्पणी को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और इसे पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति असंवेदनशील बताया जा रहा है।

महिलाओं को लेकर थी टिप्पणी

सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम अटैक पर एक बयान दिया, जिसके बाद से इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। दरअसल, सांसद ने पहलगाम हमले के दौरान मौजूद महिलाओं के बारे में कहा कि महिलाओं को आतंकी हमले में डरने के बजाय साहस का दिखाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि ‘महिलाओं में जोश नहीं था, जज्बा नहीं था, दिल नहीं था, इसलिए हाथ जोड़कर गोली का शिकार हो गईं।’ उनके इस बयान पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी प्रतिक्रिया दी है।

ये बेहद घृणित टिप्पणी- दीपेंद्र हुड्डा

रामचंद्र जांगड़ा के इस बयान से एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दीपेंद्र हुड्डा ने इसका वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि ‘पहलगाम हमले में आतंकियों ने जिनके सुहाग उजाड़ दिए, अब उनकी मर्यादा उजाड़ने का काम हरियाणा के बीजेपी सांसद रामचंद्र जी कर रहे हैं।’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘यह बेहद घृणित टिप्पणी है, बीजेपी की तरफ से लगातार शहीद परिवारों का अपमान किया जा रहा है, जिस पर लगाम लगनी चाहिए।’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: NITI Aayog Meeting में उठा पंजाब-हरियाणा जल विवाद का मुद्दा, CM मान ने CISF की तैनाती का क्यों किया विरोध?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola