Rakesh Tikait Announced Bharat Bandh On 16 February: सरकार के खिलाफ किसान फिर से हुंकार भर सकते हैं। फरीदाबाद के मोहना गांव में पिछले 113 दिन से किसान धरना दे रहे हैं। किसानों ने चार फरवरी यानी आज महापंचायत का आयोजन किया। इसमें किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल और पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा भी शामिल हुए। टिकैत यहां तीन महीने पहले भी आ चुके हैं। सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं पर ध्यान न देने पर उन्होंने 16 फरवरी को भारत बंद करने का ऐलान किया।
राकेश टिकैत ने की भारत बंद को सफल बनाने की अपील
गौरतलब है कि मोहना गांव के सैकड़ों किसान ग्रीन हाईवे पर उतार-चढ़ाव की मांग को लेकर धरने पर पर बैठे हैं। राकेश टिकैत ने सरकार द्वारा इस समस्या पर ध्यान न देने पर 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान गांव के किसान और दुकानदार कोई भी काम न करें। सभी बंद को सफल बनाने में सहयोग करें।
’16 फरवरी किसानों के लिए अमावस्या’
राकेश टिकैत ने कहा कि भारत बंद के दिन किसान काम न करें। पहले भी हम अमावस्या के दिन खेतों में काम नहीं करते थे। किसानों के लिए 16 फरवरी अमावस्या ही है। वे बंद में शामिल हों। इससे देश में एक खास संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बंद एमएसपी गारंटी योजना, बेरोजगारी, पेंशन और अग्निवीर योजना के मुद्दे को लेकर बुलाया गया है। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा भी शामिल होगा।
गन्ने का रेट तय नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
इससे पहले, 15 जनवरी को टिकैत ने कहा था कि सरकार ने अब तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया। अगर किसान की लागत के मुताबिक गन्ने का रेट तय नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। सरकार को किसानों की बात माननी ही होगी।
यह भी पढ़ें: फ्रांस में दिल्ली जैसा किसान प्रदर्शन, संसद पर फेंके गए अंडे, जानें क्यों सड़कों पर उतरे अन्नदाता?
‘किसानों को परेशान कर रही सरकार’
पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों को परेशान कर रही है। शीर्ष नेतृत्व से बातचीत हुई, लेकिन कोई उचित आश्वासन मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा।
यह भी पढ़ें: बजट में किसानों की ‘भरी’ झोली, ‘नीली क्रांति’ के लिए पिछले साल से अधिक हुआ आवंटन
संबंधित खबरें
'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
11 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 day agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
3 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
7 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
8 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
8 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
9 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
9 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines