Naveen Jindal

नवीन जिंदल के पास कितना पैसा? सामने आई संपत्ति की डिटेल्स

Naveen Jindal Property : देश के जाने माने बिजनेसमैन नवीन जिंदल हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने उन्हें टिकट दिया है। नवीन जिंदल ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया, जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति की पूरी जानकारी दी है।

Naveen Jindal Net Worth : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक दलों ने अगले चरणों की वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट से उद्योगपति नवीन जिंदल को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। आइए जानते हैं कि नवीन जिंदल की कितनी संपत्ति है?

विज्ञापन

नवीन जिंदल ने चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे में बताया कि वे 886 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति के मालिक हैं, जबकि उनकी पत्नी शालू के पास 114 करोड़ की अचल संपत्ति है। अगर चल संपत्ति की बात करें तो उसकी वैल्यू 11 करोड़ रुपये है। साथ ही उनके ऊपर 6.94 रुपये का लोन भी है। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के अध्यक्ष नवीन जिंदल और उनकी पत्नी के पास 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ